न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Gold Rate Today: सोने में फिर लौटी चमक! जानिए सोमवार 19 मई 2025 को क्या रहा ताजा भाव

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी! जानें सोमवार 19 मई 2025 को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित बड़े शहरों में। साथ ही जानिए चांदी की नई कीमत और सोने के दाम बढ़ने के पीछे की वजहें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 7:04:26

Gold Rate Today: सोने में फिर लौटी चमक! जानिए सोमवार 19 मई 2025 को क्या रहा ताजा भाव

आज सोमवार 19 मई को सोने के दाम में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। बीते सप्ताह के दौरान जहां सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई थी, वहीं सप्ताह के अंत में इसमें हल्की बढ़त आई थी। वही रफ्तार अब नए हफ्ते की शुरुआत में भी जारी है। आज 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार की तुलना में 350 रुपये की बढ़त के साथ 95,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 87,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा सोने और चांदी का ताजा रेट।

सोने के दाम में फिर से तेजी क्यों?

पिछले सप्ताह तक जहां सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही थी, वहीं अब धीरे-धीरे फिर से तेजी आने लगी है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिस्थितियां कुछ हद तक सामान्य हुई हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव में थोड़ी कमी आई है, जिससे पहले सोने की मांग में कमी आई थी। सामान्य माहौल में निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिमपूर्ण विकल्पों की ओर रुख करते हैं। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव घटने की खबरों ने भी सोने की कीमतों को थोड़ा प्रभावित किया है।

दिल्ली और मुंबई समेत बड़े शहरों में 19 मई 2025 के सोने के दाम

सोमवार 19 मई को दिल्ली में 22 कैरेट सोना 87,700 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर का नाम - 22 कैरेट गोल्ड रेट - 24 कैरेट गोल्ड रेट

दिल्ली - 87,700 - 95,660
चेन्नई - 87,550 - 95,510
मुंबई - 87,550 - 95,510
कोलकाता - 87,550 - 95,510
जयपुर - 87,700 - 95,660
नोएडा - 87,700 - 95,660
गाजियाबाद - 87,700 - 95,660
लखनऊ - 87,700 - 95,660
बंगलुरु - 87,550 - 95,510
पटना - 87,550 - 95,510

चांदी का ताजा भाव

आज 19 मई को चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है। प्रति किलोग्राम चांदी 98,000 रुपये पर पहुंच गई है, जो पिछले हफ्ते की तुलना में करीब 1,000 रुपये की बढ़त है।

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें प्रमुख हैं – अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल, सरकार की टैक्स नीतियां, इम्पोर्ट ड्यूटी और रुपये की डॉलर के मुकाबले कीमत। इसके अलावा त्योहारों और शादियों के मौसम में भी मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। भारत में सोना न सिर्फ एक निवेश है बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों से भी जुड़ा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं