न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pamban Bridge: कितनी लागत में तैयार हुआ देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, PM मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया, जो रामेश्वरम को जोड़ते हुए रेलवे कनेक्टिविटी और यात्री सुविधा को बढ़ाएगा। यह 550 करोड़ की लागत से बना 2070 मीटर लंबा पुल तकनीकी रूप से उन्नत है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 4:12:43

Pamban Bridge: कितनी लागत में तैयार हुआ देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, PM  मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले Vertical Lift Sea Bridge को राष्ट्र को समर्पित किया है, जो भारत और रामेश्वरम द्वीप को आपस में जोड़ता है। यह आधुनिक पुल रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा और यात्री आवागमन को और भी सुविधाजनक बनाएगा। पंबन सी ब्रिज समुद्र के ऊपर 2,070 मीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर बनाया गया है, जिसमें से 72.5 मीटर का हिस्सा वर्टिकल लिफ्ट स्पैन के रूप में तैयार किया गया है। इस हिस्से को 17 मीटर ऊपर तक उठाया जा सकता है, जिससे समुद्र में चलने वाले बड़े जहाज आसानी से पार कर सकें। रामेश्वरम द्वीप पर स्थित श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के कारण यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा और रेलवे संचालन को ध्यान में रखते हुए यह पुल 550 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पीएम मोदी ने इस भव्य और तकनीकी रूप से उन्नत पुल का आज विधिवत उद्घाटन किया।

कैसे बना है यह आधुनिक पुल? जानें पंबन सी ब्रिज की खास बातें

Pamban Sea Bridge समुद्र के बीचों-बीच बनाया गया है और इसे हर मौसम की चुनौती को झेलने में सक्षम रखने के लिए स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है। ब्रिज की सतह पर विशेष एंटी-करोसिव पेंट किया गया है, जिससे यह जंग लगने से बचा रहता है। इसकी मजबूती को और बढ़ाने के लिए इसके सभी हिस्सों को वेल्डिंग तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे इसकी संरचना और अधिक टिकाऊ बनती है।

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे कई प्रमुख चेहरे

पंबन ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, राज्य के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु, केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन, और कई अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी का श्रीलंका से वापसी पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जैसे के. अन्नामलाई, एच. राजा, वनथी श्रीनिवासन और अन्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं