न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में ओमिक्रॉन का अलर्ट, सीमा से लगे जिलों में बढ़ाई निगरानी

मध्यप्रदेश में बॉर्डर से लगे तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में ओमिक्रॉन के पहुँचने के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार ने पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे जिलों में जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 9:06:02

MP में ओमिक्रॉन का अलर्ट, सीमा से लगे जिलों में बढ़ाई निगरानी

मध्यप्रदेश में बॉर्डर से लगे तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में ओमिक्रॉन के पहुँचने के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार ने पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे जिलों में जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इन राज्यों से होकर आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से करने के लिए भी कहा है।

राजस्थान की सीमा से प्रदेश के 10 जिले लगते हैं। इनमें झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना शामिल हैं। गुजरात की सीमा से दो जिले झाबुआ और अलीराजपुर हैं। वहीं, महाराष्ट्र की सीमा से 8 जिले बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले लगते हैं।

आपको बता दे, नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश के पांच राज्यों कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान पहुंच गया है। देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। रविवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट के 17 और नए केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा जयपुर में 9 मामले सामने आए और दिल्ली में इस वेरिएंट का पहला केस दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र में 7 और नए केस देखने को मिले हैं।

प्रदेश सरकार ने नए वैरिएंट के चलते तीसरी लहर के संभावित खतरे से निपटने के लिए टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट 3T रणनीति बनाई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। RT-PCR में पॉजिटिव आने वाले सभी मरीजों का अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश सभी जिलों को भेजे गए हैं।

साथ ही, सरकार ने अस्पतालों में बेड्स की संख्या के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। सरकार संक्रमितों के इलाज की पर्याप्त तैयारी रखने का भी कह चुकी है।

प्रदेश में अभी 70% लोगों को ही वैक्सीन का दूसरा डोज लगा है। सरकार ने दिसंबर 2021 तक फुली वैक्सीनेट करने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन अब 100% लक्ष्य हासिल करने के लिए रोजाना 7।50 लाख डोज लगाना होगा।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज

प्रदेश में 17 दिन में 255 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रोजाना औसत 15 केस मिल रहे हैं। इन 16 दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव भोपाल में 115 आए हैं। यहां रोज औसतन 7 केस आ रहे हैं।

भोपाल में शुक्रवार को 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें 7 केस दूसरे जिले और रिपीट जांच रिपोर्ट वाले थे। इसके अलावा, 17 दिन में इंदौर में 86 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक 7.93 लाख मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 7.82 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से 10,528 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?