न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन मिले 17000 से ज्यादा कोरोना मरीज, दिल्ली में संक्रमण दर 10.63%

कोरोना वायरस के मरीजों में बीते दिन एक बार फिर इजाफा हुआ है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को करीब 3,500 ज्यादा नए मरीज़ मिले हैं। बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 17135 नए केस आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 10:38:49

देश में बीते दिन मिले 17000 से ज्यादा कोरोना मरीज, दिल्ली में संक्रमण दर 10.63%

कोरोना वायरस के मरीजों में बीते दिन एक बार फिर इजाफा हुआ है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को करीब 3,500 ज्यादा नए मरीज़ मिले हैं। बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 17135 नए केस आए हैं। इस बीच एक्टिव केस की संख्या 137057 पर पहुंच गई है। मंगलवार को संक्रमण से 47 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले सोमवार को जारी हुए आंकड़ों में 13,734 नए केस दर्ज किए गए थे। दिल्ली और महाराष्ट्र में एक बार फिर से नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1506 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई। ये एक महीने में सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं 3 मरीजों की मौत भी हुई है और संक्रमण दर 10% से ज्यादा हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 जून को दिल्ली में 1891 मामले आए थे। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी की संक्रमण दर 10.63% हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब संक्रमण दर 10% से अधिक है। सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर 11.41% थी जो छह महीनों में सबसे ज्यादा थी। वहीं 822 मामले आए थे और दो लोगों की जान गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में 24 जनवरी को संक्रमण दर 11.79% थी। पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में कोविड के मामले और संक्रमण दर तेज़ी से बढ़ी है।

महाराष्ट्र में भी बढ़ रहे हैं केस

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 1,886 नये मामले दर्ज किए गए जबकि 5 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक कुल 80,50,171 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 1,48,110 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। राज्य में सोमवार को कोविड के 830 नये मामले आए थे और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं, मुंबई में मंगलवार को कोविड के 329 नये मामले दर्ज किए गए जबकि नासिक में 93 नये मामले आए हैं।

छत्तीसगढ़ में मिले 518 नए मरीज

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 518 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,66,421 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 17 और लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। रायपुर से 54, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 39, बालोद से 35 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 11,48,873 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी