न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट, बॉर्डर पर रोके 2 लाख वाहन, हाईवे पर भारी जाम

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को बॉर्डर जिलों में ही रोक दिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 4:04:01

महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट, बॉर्डर पर रोके 2 लाख वाहन, हाईवे पर भारी जाम

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को बॉर्डर जिलों में ही रोक दिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया, जबकि 8 जिलों में हाईवे पर 2 लाख से ज्यादा वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, प्रयागराज जाने वाली बसों को भी बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है, जिससे कई इलाकों में लंबा जाम लग गया है।

वाराणसी में 20 किमी लंबा जाम

वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले सभी रूटों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है, जिससे करीब 40 हजार वाहन फंसे हुए हैं। 10 हजार से ज्यादा वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाया गया है, जबकि जीटी रोड पर करीब 20 किमी लंबा जाम लग गया है। महाकुंभ में जाने के लिए निकले हजारों श्रद्धालु बस, कार और अन्य वाहनों में फंसे हुए हैं। वाराणसी में 50 से अधिक बसें स्टेशन पर खड़ी हैं, जबकि 200 से अधिक बसें वाराणसी-प्रयागराज रूट पर अटकी हुई हैं।

चित्रकूट में 10 घंटे से श्रद्धालु जाम में फंसे

चित्रकूट में पुलिस ने श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने से रोक दिया है, जिससे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया है। कई श्रद्धालु सुबह 3 बजे से ही फंसे हुए हैं। ग्वालियर से संगम स्नान के लिए आए शिव प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। प्रशासन का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक मार्ग बंद रहेगा। हालांकि, जाम में फंसे लोगों के लिए किसी तरह की खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कौशांबी: वाहन रोके, श्रद्धालु पैदल रवाना

कौशांबी प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वाहनों को बॉर्डर पर रोक दिया, जिसके बाद श्रद्धालु पैदल ही महाकुंभ के लिए रवाना हो गए। जिले में पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां 50 हजार से ज्यादा वाहनों को रोका गया है। ट्रैफिक सीओ जेपी पांडेय के अनुसार, कोखराज थाने के पास होल्डिंग एरिया में बाहरी गाड़ियों को रोका जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त भोजन, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई है।

प्रतापगढ़: 40 हजार वाहन पार्किंग में रोके

प्रतापगढ़-प्रयागराज बॉर्डर पर पुलिस ने वाहनों को रोक दिया है। बॉर्डर से 5 किमी पहले पार्किंग बनाई गई है, जहां करीब 40 हजार वाहन खड़े किए गए हैं। जिले में एक लाख से अधिक श्रद्धालु रुके हुए हैं। DM शिव सहाय अवस्थी और SP डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि हालात सामान्य होने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।

जौनपुर: श्रद्धालु बोले- पैदल जाएंगे कुंभ

जौनपुर जिले के बदलापुर में पुलिस ने प्रयागराज जाने वाली सभी बसों को रोक दिया है। चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर सड़कों को बंद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अगले 24 घंटों तक प्रयागराज जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस बीच, कई श्रद्धालुओं ने कहा कि वे पैदल ही कुंभ स्नान के लिए निकलेंगे।

भदोही: प्रशासन के आदेश का इंतजार

भदोही में प्रशासन ने हाईवे पर बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को रोक दिया है। सुबह 3 बजे से वाहनों की आवाजाही बंद है। औराई में जीटी रोड पर 20 किमी लंबा जाम लग गया है। पुलिस का कहना है कि जब तक प्रयागराज से अनुमति नहीं मिलेगी, तब तक श्रद्धालुओं को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

रीवा बॉर्डर: 50 हजार वाहन हाईवे पर अटके

मध्य प्रदेश से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को यूपी-एमपी बॉर्डर पर रीवा के चाकघाट में रोक दिया गया है। 50 हजार से ज्यादा वाहन हाईवे और पार्किंग में खड़े हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दो DSP और 50 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। एक लेन वाहनों के लिए बंद कर दी गई है, जबकि दूसरी लेन से मध्य प्रदेश आने-जाने वाले वाहनों को निकाला जा रहा है।

मिर्जापुर: गंगा स्नान कर लौटे श्रद्धालु

मिर्जापुर में प्रयागराज जाने वाले 10 हजार से ज्यादा वाहनों को बॉर्डर पर रोका गया है। पुलिस श्रद्धालुओं से अपील कर रही है कि भीड़ अधिक होने के कारण वे आज महाकुंभ न जाएं। कई श्रद्धालु प्रयागराज न जा पाने के कारण मिर्जापुर में ही गंगा स्नान कर लौट गए और मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। प्रशासन प्रयागराज की ओर से आने वाली गाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से निकाल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात