न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IDBI : स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 119 पदों पर होगी भर्ती, योग्य उम्मीदवारों से किए गए हैं आवेदन आमंत्रित

आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 6:17:42

IDBI : स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 119 पदों पर होगी भर्ती, योग्य उम्मीदवारों से किए गए हैं आवेदन आमंत्रित

आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 7 अप्रैल से शुरू होगी। लास्ट डेट 20 अप्रैल है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 119 पदों को भरा जाएगा। उप महाप्रबंधक (डीजीएम) – ग्रेड डी के 8, सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) – ग्रेड सी के 42 और प्रबंधक – ग्रेड बी के 69 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड पदवार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इसमें बीटेक, बीई, बीएससी, एमएससी, सीए, एमबीए, एमसीए, बीसीए और स्नातक से परास्नातक तक शामिल है। कार्य अनुभव भी आवश्यक है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे पंजीकरण करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को जीएसटी सहित 1050 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी श्रेणी के लिए यह राशि 250 रुपए तय की गई है। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा वेतन

चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा घोषित आयु, शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव आदि के निर्धारित पात्रता मानदंडों की प्रारंभिक जांच शामिल होगी। प्रारंभिक जांच के बाद और दस्तावेजों के सत्यापन के बिना उम्मीदवारी सभी पदों/ग्रेडों के लिए अनंतिम होगी और मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के अधीन होगी। सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया यानी ग्रुप डिस्कशन और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए बुलाया जाएगा। उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड डी के लिए चयन होने पर 1,02,300 से 1,20,940 रुपए, सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) - ग्रेड सी को 85,920 से 1,05,280 रुपए और प्रबंधक - ग्रेड बी को 64,820 से 93,960 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?