न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : CID 2 में होने जा रही इस एक्टर की एंट्री, शिवाजी ने छोड़ा शो! इन्होंने कभी नहीं देखा शाहरुख जैसा मेहनती एक्टर

टीवी शो ‘ये कैसी है यारियां’ फेम एक्टर पार्थ समथान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पार्थ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 8:05:49

2 News : CID 2 में होने जा रही इस एक्टर की एंट्री, शिवाजी ने छोड़ा शो! इन्होंने कभी नहीं देखा शाहरुख जैसा मेहनती एक्टर

टीवी शो ‘ये कैसी है यारियां’ फेम एक्टर पार्थ समथान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पार्थ लोकप्रिय शो ‘सीआईडी 2’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि पार्थ के शो में शामिल होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो पार्थ ने इस बात को कंफर्म किया है और न ही सीआईडी के मेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान दिया है। पार्थ को आखिरी बार साल 2018 से 2020 तक प्रसारित होने वाले शो 'कसौटी जिंदगी की' में देखा गया था। इसमें पार्थ ने ‘अनुराग बसु’ का रोल प्ले किया था।

इस शो के ऑफ एयर होने के बाद पार्थ किसी सीरियल में नहीं दिखे। हालांकि वे रियलिटी शो ‘किचन चैंपियन’, ‘खतरा खतरा खतरा’ और ‘सोशल करेंसी’ में नजर आए थे। पार्थ पिछले साल ‘हमारे बारह’ और ‘घुड़चढ़ी’ फिल्मों में थे। अगर वे ‘सीआईडी 2’ का हिस्सा बनते हैं तो उनकी 5 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी होगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि कि सीआईडी में एसीपी का मुख्य किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर शिवाजी साटम की शो से विदाई हो रही है।

इंडिया टुडे के अनुसार शो में एसीपी प्रद्युम्न एक बम विस्फोट का शिकार होने के बाद मर जाएंगे और उनका किरदार खत्म हो जाएगा। हालांकि शिवाजी ने इस बात पर रिएक्ट करते हुए बताया कि शो के मेकर्स ने उन्हे ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। शिवाजी ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने कुछ समय का ब्रेक लिया है। ये बात मेकर्स बेहतर जानते हैं कि शो में आगे क्या होने वाला है। मैंने हर चीज को अपने हिसाब से लेना सीख लिया है। अगर मेरा ट्रैक खत्म हो जाता है, तो मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है।

हालांकि मुझे यह नहीं बताया गया है कि मेरा ट्रैक खत्म हुआ है या नहीं! अभी तक मैंने शो की शूटिंग शुरू नहीं की है। मैं मई से छुट्टी पर जाऊंगा, क्योंकि मेरा बेटा जो विदेश में रहता है, वह भारत आ रहा है। मैं पिछले 22 साल से एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभा रहा हूं। मुझे इस सफर में बहुत मजा आया। इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन अब मैं ब्रेक लेकर अपने जीवन का आनंद लेना चाहता हूं। मैंने कड़ी मेहनत की है और हर कोई ब्रेक का हकदार है।

parth samthaan,actor parth samthaan,cid 2 serial,cid 2 show,parth cid 2,shivaji satam,actor shivaji satam,acp pradhyuman,sikandar kher,shahrukh khan,devdas

सिकंदर खेर ने ‘देवदास’ मूवी में शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा किया शेयर

साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में सुपरस्टार शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार थे। जब इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी तो एक नए कलाकार सिकंदर खेर को बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने का मौका मिला। एक्ट्रेस किरण खेर के बेटे सिकंदर ने अब ‘देवदास’ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं।

सिकंदर ने टेप ए टेल नाम के यूट्यूब चैनल पर कहा कि शूटिंग के दौरान मुझे हैंडी कैमरा संभालने में दिक्कत आ रही थी, ऐसे में शाहरुख खान ने मुझे एक कैमरा सेटअप दिया, जो बहुत ही अच्छा था। मैंने शाहरुख के दिए गए कैमरे से लगभग 22 घंटे शूटिंग की। इस दौरान ‘देवदास’ का एक सीन शूट हो रहा था, जिसमें शाहरुख के किरदार को बोतलें तोड़नी थीं। इसी दौरान उनकी अंगुली कट गई। यह सीन मैंने भी कैमरे में शूट किया। मैंने शाहरुख जैसा मेहनती एक्टर नहीं देखा।

वे अच्छे एक्टर के साथ इंसान भी बहुत अच्छे हैं। वे एक सिक्योर किस्म के इंसान हैं। वे अपनी लाइन भी दूसरे कलाकार को दे देते हैं ताकि सीन अच्छा बन सके। सिकंदर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। सिकंदर ने कहा कि मेरे दो पिता थे। गौतम बेरी मेरे जैविक पिता हैं, जिनका 11 साल पहले निधन हो गया और अनुपम पापा अनुपम पापा हैं, जो हमेशा मेरे पिता रहे हैं।

दोनों पिता ही ज्यादा बिजी रहते थे, इसलिए वे ज्यादा समय तक मेरे साथ नहीं रहते थे। जब मेरी मां और पिताजी का तलाक हो गया तो मैं अपनी मां और दूसरे पिताजी के साथ रहा, लेकिन मेरे दूसरे पिताजी एक्टर बन रहे थे और उनका करिअर फल-फूल रहा था, इसलिए वे ज्यादातर घर से बाहर ही रहते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी