न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने इस फिल्म के सीक्वल के लिए कसी कमर, ‘सिकंदर’ की एक्ट्रेस ने ट्रॉलर्स को ठहराया जिम्मेदार

सुपरस्टार सलमान खान को ‘सिकंदर’ फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनके हाथ भारी निराशा लगी। फिल्म 30 मार्च को ईद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 7:14:03

2 News : सलमान ने इस फिल्म के सीक्वल के लिए कसी कमर, ‘सिकंदर’ की एक्ट्रेस ने ट्रॉलर्स को ठहराया जिम्मेदार

सुपरस्टार सलमान खान को ‘सिकंदर’ फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनके हाथ भारी निराशा लगी। फिल्म 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज की गई। इसके बावजूद सलमान के फैंस ने फिल्म के लिए कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। ऐसे में फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है। अब कहा जा रहा है कि सलमान एक बड़ी फिल्म की योजना बना रहे हैं। वे अपनी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल 'बजरंगी भाईजान 2' पर काम करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। साल 2015 में रिलीज हुई ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 918 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि इसके निर्माण पर 90 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए थे।

फिल्म की दिल छू लेने वाली कहानी और सलमान की सादगी ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। सलमान और बजरंगी भाईजान फिल्म के कथा-पटकथा लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद, जो ख्यातनाम निर्देशक एस.एस. राजामौली के पिता हैं, के बीच पिछले 2 साल से इसके सीक्वल को लेकर बातचीत चल रही थी। सलमान ने हाल ही में इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की थी और इस विषय पर चर्चा भी हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है।

इसके साथ ही डायरेक्टर कबीर खान की इस फिल्म पर काम करने की संभावना बनी हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि तीनों इस बार किस प्रकार की कहानी लेकर आते हैं, क्योंकि पहले पार्ट में पवन (सलमान) और पाकिस्तान की छोटी मुन्नी की दिलचस्प यात्रा को दिखाया गया था। साथ ही सलमान के अपोजिट करीना कपूर खान थीं और पाकिस्तानी रिपोर्टर के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कमाल कर दिया था।

Salman Khan,superstar salman khan,bajrangi bhaijaan movie,bajrangi bhaijaan 2,kabir khan,vijendra prasad,shreya gupto,actress shreya gupto,sikandar movie

एक्ट्रेस श्रेया गुप्तो ने कहा, सलमान के बगल में खड़े होना अवास्तविक अनुभव था

बॉक्स ऑफिस पर ‘सिकंदर’ की कमजोर परफॉर्मेंस के बीच एक्ट्रेस श्रेया गुप्तो ने फिल्म का बचाव किया है। साथ ही बताया कि ट्रॉलर्स ने दर्शकों को गलत तरीके से प्रभावित किया है। अपनी पहली फिल्म ‘सिकंदर’ में श्रेया ने डॉक्टर का रोल निभाया है। श्रेया ने डीएनए इंडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म को कैसे सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाया गया है। श्रेया ने बताया कि वह ‘सिकंदर’ को मुंबई के गेटी गैलेक्सी में दो बार देख चुकी हैं।

श्रेया ने कहा कि मैंने गेटी में फिल्म देखी और मुझे तो रिस्पॉन्स क्रेजी लगा। सच कहूं तो, मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी कि मैं ऐसी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनी। इतने बड़े नामों के साथ काम करने का अनुभव पाकर मैं धन्य महसूस करती हूं। सलमान खान के बगल में खड़े होना एक बहुत ही अवास्तविक अनुभव था। इंस्टाग्राम पर मैंने देखा है कि लोग थिएटर से बाहर निकलते हुए फिल्म को बकवास बता रहे हैं, लेकिन वह सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए था।

तो इस तरह की फेक रील्स आम लोगों को प्रभावित करती हैं और वे फिल्म को लेकर अपना मन बदल सकते हैं। वैसे भी लोग महंगे टिकटों और पॉपकॉर्न की ऊंची कीमतों के कारण थिएटर आने में बहुत आलस दिखाते हैं और डेढ़ महीने में फिल्म ओटीटी पर आ जाएगी, तो इसे छोड़ देना ही बेहतर है। तो ये सभी कारण फिल्म को प्रभावित करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी