न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC : की जाएंगी 1711 पदों पर नियुक्तियां, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 5:40:40

BPSC : की जाएंगी 1711 पदों पर नियुक्तियां, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। कुल 1711 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटhttps://bpsconline.bihar.gov.inपर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र एवं सबंधित दस्तावेजों की हॉर्ड कॉपी आयोग के कार्यालय में भेजने की जरूरत नहीं है। आवेदन करने की लास्ट डेट 7 मई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती में 25 चिकित्सा विशेषज्ञताएं शामिल हैं, जिसमें सबसे अधिक पद एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में हैं। यहां कुल 125 पद खाली हैं। इसके बाद मेडिसिन और स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान में 120-120, जबकि बाल रोग विभाग में 106 पद खाली हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। डिग्री के अलावा उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के रूप में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए। अनुभव को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए। अनारक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा अधिकतम 48 वर्ष है और आरक्षित वर्ग में नियमों के अनुसार छूट उपलब्ध है।

ऐेसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

इस परीक्षा के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा नहीं होगी। एमबीबीएस/बीडीएस और एमडी/एमएस/एमडीएस के अंक, पीएचडी, एमसीएच, डीएनबी (सुपरस्पेशलिटी) के अंक, सरकारी क्षेत्र में कार्य अनुभव (अधिकतम 10 अंक) और साक्षात्कार (अधिकतम 6 अंक) के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15,600-39,100 के वेतनमान में ग्रेड पे 6,600 के साथ नियुक्त किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट परhttps://bpsconline.bihar.gov.inपर जाना होगा।
- होमपेज पर "BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?