न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: योगी आदित्यनाथ और यूपी कैबिनेट के मंत्रियों ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 6:07:53

महाकुंभ: योगी आदित्यनाथ और यूपी कैबिनेट के मंत्रियों ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसकी जानकारी सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर शेयर करते हुए दी।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''तत्राभिषेकं यः कुर्यात् संगमे शंसितव्रतः। तुल्यं फलमवाप्नोति राजसूयाश्वमेधयोः॥ एकता, समता और समरसता के महासमागम, भारतीयता और मानवता के महोत्सव, महाकुंभ -2025, प्रयागराज में आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।''

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया। सभी त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए एक विशेष नाव पर सवार हुए।

इसके पहले कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी और सभी मंत्री अरैल घाट से संगम के लिए रवाना हुए। रास्ते में साइबेरियन पक्षियों और मछलियों को दाना खिलाया। इसके बाद संगम में मुख्यमंत्री योगी और सभी मंत्रियों ने स्नान किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग के बाद बैठक में हुई चर्चा पर जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार को लेकर नई पॉलिसी बनाने पर चर्चा हुई, इस पॉलिसी में बड़े निवेश को आमंत्रित करने के लिए इंसेंटिव की चर्चा हुई है। इसके साथ ही युवाओं को स्मार्टफोन-टैबलेट देने की बात पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की गई है।

कैबिनेट बैठक में बागपत, हाथरस और कासगंज में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। प्रयागराज के पास चार लेन ब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल