न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर, पाक का शव लेने से इंकार

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में आर.एस. पुरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की और एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। जांच जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 6:24:18

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर, पाक का शव लेने से इंकार

जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आर.एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया गया, जिसकी उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। यह घटना 4 और 5 अप्रैल की दरम्यानी रात को अब्दुल्लियां सीमा चौकी क्षेत्र में हुई।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ ने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी जहाँ जवानों को एक व्यक्ति भारतीय सीमा की ओर आता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। खतरा महसूस होने पर जवानों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिए की पहचान और उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है। उसके पास से कोई हथियार या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना के बाद, बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की, जो दोपहर लगभग 1:10 बजे सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक के दौरान, भारत की ओर से घुसपैठ की साजिश पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। हालांकि, पाकिस्तानी पक्ष ने घुसपैठिए का शव लेने से इनकार कर दिया।

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि यह घटना पाकिस्तान की ओर से सीमा पार करवाए जा रहे संभावित आतंकी गतिविधियों का हिस्सा हो सकती है। बीएसएफ ने अपनी सतर्कता और मुस्तैदी से एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं और बीएसएफ लगातार इन प्रयासों को विफल करती आ रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत