Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में स्किनटोन के हिसाब से ऐसे चुनें ब्लश शेड्स, निखर उठेगा चेहरा

गर्मियों में स्किनटोन के हिसाब से सही ब्लश शेड्स का चुनाव करें, जिससे आपका चेहरा निखर उठे और ग्लोइंग लुक मिले। जानें किस रंग से मिलेगा फ्रेश और नैचुरल लुक, साथ ही गर्मी में टिकाऊ क्रीम ब्लश का चुनाव कैसे करें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 8:38:24

गर्मियों में स्किनटोन के हिसाब से ऐसे चुनें ब्लश शेड्स, निखर उठेगा चेहरा

गर्मियों में ब्लश का चुनाव करते समय यह ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है कि आपके चेहरे पर वह शेड नैचुरल और फ्रेश लगे। बहुत गहरे रंगों की बजाय हल्के और लाइट शेड्स अधिक उपयुक्त होते हैं, जो आपको ग्लोइंग और यंग लुक देने में मदद करते हैं। गर्मियों में जब त्वचा धूप और गर्मी से अधिक सेंसिटिव होती है, तो ऐसे शेड्स का चुनाव करें जो न केवल स्किन टोन के अनुसार उपयुक्त हों, बल्कि जो चेहरे को प्राकृतिक निखार भी दें। गर्मियों में हल्के पीच, कॉर्नफ्लावर पिंक, सॉफ्ट रोज़ और म्यूटेड टोन जैसे रंग सबसे अच्छे रहते हैं। ये शेड्स आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो और फ्रेश लुक देते हैं, बिना ज्यादा भारी या डार्क लुक के। इसके अलावा, इस सीजन में क्रेमी ब्लश भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह हल्का होता है और स्किन पर आसानी से मिक्स हो जाता है, जिससे मेकअप और भी नैचुरल लगता है। तो, गर्मियों में अपनी स्किन टोन के अनुसार सही ब्लश शेड का चुनाव करके आप न केवल फ्रेश और यंग नजर आ सकती हैं, बल्कि गर्मियों की उमस में भी अपने मेकअप को बेहतरीन तरीके से स्टाइल कर सकती हैं।
फेयर स्किन (गोरी त्वचा)

फेयर स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए ब्लश शेड्स का चुनाव करते समय हल्के और सॉफ्ट रंगों का चयन करना सबसे अच्छा होता है। बेबी पिंक, सॉफ्ट रोज़, लाइट कोरल और पीच जैसे शेड्स आपके चेहरे को नैचुरल ग्लो देते हैं, जो गर्मियों में बेहद फ्रेश और यंग लुक प्रदान करते हैं। ये रंग आपकी त्वचा के साथ मिलकर एकदम सजीव और हल्का असर देते हैं। गहरे और ब्राइट शेड्स, जैसे गहरा मरून या रेड, आपकी त्वचा पर बहुत तीव्र और कृतिम नजर आ सकते हैं। ये शेड्स गर्मी के मौसम में फिट नहीं बैठते और चेहरे को भारी और ज्यादा मेकअप जैसा बना सकते हैं। इसलिए, फेयर स्किन टोन वाली महिलाओं को हमेशा हल्के और सौम्य रंगों का ही चयन करना चाहिए, ताकि मेकअप का लुक नैचुरल और फ्रेश रहे।

मीडियम स्किन (गेंहुआ रंग)

मीडियम स्किनटोन वाली महिलाओं के लिए पीच कोरल, डस्टी रोज, मॉव और टेराकोटा जैसे ब्लश शेड्स सबसे उपयुक्त होते हैं। ये रंग आपकी त्वचा पर नेचुरल और हेल्दी ग्लो देते हैं, जो गर्मियों में एक ताजगी और शांति का अहसास कराते हैं। इन शेड्स का चयन चेहरे को न सिर्फ आकर्षक बनाता है, बल्कि एक ग्लोइंग लुक भी प्रदान करता है। अगर आप बहुत हलके पिंक शेड्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे अवॉयड करें। हलके पिंक शेड्स मीडियम स्किन पर फीके और बेऑउट नजर आ सकते हैं, जो पूरे लुक को उभारने में सक्षम नहीं होते। इसलिए, मीडियम स्किनटोन वाली महिलाओं को ज्यादा पेस्टल और हल्के रंगों से बचना चाहिए और इन शेड्स का चुनाव करना चाहिए, जो उनकी त्वचा के साथ पूरी तरह मेल खाते हों।

डस्की स्किन (सांवली त्वचा)

डस्की या सांवली स्किनटोन वाली महिलाओं के लिए डार्क रोज, डीप कोरल, ब्रिक रेड, और प्लम जैसे ब्लश शेड्स सबसे अच्छे होते हैं। ये रंग आपकी त्वचा के अंडरटोन को खूबसूरती से निखारते हैं और चेहरा एक सुदृढ़ और आकर्षक लुक प्राप्त करता है। इन शेड्स का चुनाव आपके प्राकृतिक सौंदर्य को और अधिक उभारता है, जिससे आपका चेहरा और भी आकर्षक और चमकदार दिखाई देता है। वहीं, बहुत हल्के या फेडेड पिंक और पीच शेड्स से बचना चाहिए, क्योंकि ये रंग डस्की त्वचा पर ग्रे या ऐश के रूप में दिखाई दे सकते हैं, जो आपके लुक को फीका और बोझिल बना सकते हैं। इसलिए, सही ब्लश शेड्स का चयन करके आप अपनी त्वचा को एक प्राकृतिक और ताजगी से भरपूर लुक दे सकती हैं। गर्मियों के लिए एक्स्ट्रा टिप्स

गर्मियों में क्रीम ब्लश या टिंटेड ब्लश का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि ये पसीने में भी लंबे समय तक टिकते हैं और गर्मी में जल्दी फीके नहीं पड़ते। क्रीम ब्लश या टिंटेड ब्लश हल्के और प्राकृतिक लुक के लिए परफेक्ट होते हैं। अगर आप ब्लश हाथों से लगाती हैं, तो इसे हल्के हाथों से लगाएं, ताकि ओवर ब्लशिंग से बच सकें और रंग की तीव्रता नियंत्रित हो सके। इसके अलावा, ब्लश लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज़ करें। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और ब्लश को स्मूद और नेचुरल लुक देता है। जब आपकी स्किन हाइड्रेटेड होती है, तो रंग ज्यादा सॉफ्ट और फ्रेश दिखता है, जो गर्मियों के लिए एक आदर्श लुक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का पहला गाना जी जी रे जी रिलीज, लावणी करती दिखीं अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का पहला गाना जी जी रे जी रिलीज, लावणी करती दिखीं अभिनेत्री
OTT पर आज रिलीज होंगी मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस और कैंपस डायरीज 2, जानें कहां देखें
OTT पर आज रिलीज होंगी मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस और कैंपस डायरीज 2, जानें कहां देखें
astrology