न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टारगेट का पीछा करने में असफल रही CSK, दिल्ली ने दर्ज की तीसरी जीत, केएल राहुल का अर्द्धशतक

IPL 2025 के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 183 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई 158 रन पर सिमट गई, जिसमें विजय शंकर की 69 रन की पारी प्रमुख रही। दिल्ली ने तीसरी जीत हासिल करते हुए टॉप पर पहुंचने की दमदार शुरुआत की, जबकि CSK लगातार तीसरी हार का सामना कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 7:35:56

टारगेट का पीछा करने में असफल रही CSK, दिल्ली ने दर्ज की तीसरी जीत, केएल राहुल का अर्द्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसे दिल्ली की टीम ने 25 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें केएल राहुल के बल्ले से जहां 77 रनों की शानदार पारी देखने को मिली है तो वहीं अभिषेक पोरेल ने शानदार 33 रनों की पारी खेली। सीएसके के लिए इस मुकाबले में गेंदबाजी में खलील अहमद ने 2 विकेट जबकि रवींद्र जडेजा, नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी। सीएसके की तरफ से विजय शंकर ने 69 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। विजय शंकर के साथ एमएस धोनी 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली से विपराज निगम को 2 विकेट मिले। मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली ने लगातार तीसरा मैच जीता है। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।

चेन्नई ने सीजन में लगातार तीसरा मैच गंवाया है। टीम 4 में से एक मैच ही जीत सकी है। CSK 8वें नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स:

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, मथीश पथिराना और खलील अहमद। इम्पैक्ट: शिवम दुबे।

दिल्ली कैपिटल्स:

अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा। इम्पैक्ट: मुकेश कुमार।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत