न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिये कौन हैं न्यायाधीश राम मनोहर मिश्र, जिन्होंने कहा - 'लड़की के स्तन पकड़ना रेप नहीं'

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर नारायण मिश्र ने हाल ही में कासगंज के एक मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जबरन स्तन पकड़ने और पायजामे का नाड़ा तोड़ने को रेप नहीं माना जाएगा, बल्कि इसे धारा 354-बी के तहत सजा दी जाएगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 1:41:54

जानिये कौन हैं न्यायाधीश राम मनोहर मिश्र, जिन्होंने कहा - 'लड़की के स्तन पकड़ना रेप नहीं'

एक महत्वपूर्ण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज, राम मनोहर नारायण मिश्र ने हाल ही में एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी युवती का जबरन स्तन पकड़ता है और पायजामे का नाड़ा तोड़ता है, तो इसे रेप नहीं माना जाएगा। यानी, इस मामले में रेप की धारा (376) के बजाय धारा 354-बी के तहत सजा दी जाएगी, जो कि गंभीर यौन अपराध की श्रेणी में आती है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि रेप की कोशिश और अपराध के लिए की गई तैयारी के बीच अंतर को समझना जरूरी है। यह टिप्पणी कासगंज के एक मामले पर की गई थी।

जज राम मनोहर मिश्र का परिचय

जस्टिस राम मनोहर मिश्र का जन्म 6 नवंबर 1964 को हुआ था। उन्होंने 1985 में कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर 1987 में कानून में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 1990 में वे उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में मुंसिफ के रूप में शामिल हुए। इसके बाद, साल 2005 में उन्हें उच्चतर न्यायिक सेवा में प्रमोट किया गया। 2019 में उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। इससे पहले, उन्होंने बागपत और अलीगढ़ जिलों में अपनी सेवा दी और लखनऊ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।

महत्वपूर्ण मामलों पर उनकी टिप्पणी

राम मनोहर मिश्र ने कई अहम मामलों में निर्णय और टिप्पणियां दी हैं। उनमें से एक प्रमुख मामला था जब उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर की गई निचली अदालत की टिप्पणी को हटाने का आदेश दिया था। इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में भी अपनी बेंच के जरिए महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।

योगी आदित्यनाथ से जुड़ी निचली अदालत की टिप्पणी को हटाया

मार्च 2024 में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यूनानी दार्शनिक प्लेटो द्वारा दी गई अवधारणा का उपयुक्त उदाहरण बताया था। आदेश में यह कहा गया था कि जब कोई धार्मिक व्यक्ति सत्ता में होता है, तो इसके अच्छे परिणाम होते हैं, क्योंकि उसका जीवन भोग-विलास से नहीं, बल्कि त्याग और भक्ति से भरा होता है। यह आदेश न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ द्वारा रद्द किया गया।

महिलाओं से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले

2023 में, एक रेप मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मिश्र ने कहा कि रेप की शिकार महिला या लड़की कोई सह-अपराधी नहीं होती है। इस तरह की बातें और गवाही की पुष्टि पर जोर देना वास्तव में एक महिला का अपमान है।

2024 में, एक अन्य मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की बेंच ने यह टिप्पणी की कि मिडल क्लास परिवार की महिला के लिए 2500 रुपये की मामूली राशि में एक वक्त का खाना भी जुटा पाना लगभग असंभव है। अदालत ने कहा कि उसकी गुराजे भत्ते की राशि को बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह किया जाना चाहिए। यह टिप्पणी चंदौली की एक महिला की याचिका पर की गई थी।

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में भी न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्र की बेंच में सुनवाई जारी है। इस मामले की अगली सुनवाई 3 अप्रैल 2024 को तय की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल