न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माधवन-फातिमा की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर रिलीज, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के पोस्टर में दिखे सारे सितारे

साउथ इंडियन स्टार आर माधवन और ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ को लेकर फैंस में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 8:41:51

2 News : माधवन-फातिमा की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर रिलीज, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के पोस्टर में दिखे सारे सितारे

साउथ इंडियन स्टार आर माधवन और ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इसका जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर पर होने वाला है। यह 11 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के तहत किया है। इससे पहले आज बुधवार (25 जून) को मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इसे देखने के बाद दर्शकों की बेताबी और बढ़ गई है। इस 2 मिनट 26 सैकंड के ट्रेलर में माधवन और फातिमा की लव स्टोरी दिखाई गई है, लेकिन ट्रेलर के खत्म होते-होते उनकी लव स्टोरी पर ब्रेक लग जाता है।

फिल्म की कहानी एक 42 साल के श्रीरेणु त्रिपाठी (माधवन) और 30 साल की मधु बोस (फातिमा) के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां श्रीरेणु काफी शांत, नियमित और दिनचर्या को फॉलो करने वाला शख्स होता है। वहीं मधु एक बोल्ड, आत्मविश्वासी महिला है जो अपनी शर्तों पर जीवन जीती हैं। दोनों की मुलाकात एक मैरिज काउंसलर के जरिए होती है और फिर उनको प्यार हो जाता है। हालांकि उनके बीच उम्र का अंतर होता है और उनकी सोच भी अलग-अलग है। फिल्म में आयशा रजा मिश्रा, मनीष चौधरी की भी अहम भूमिकाएं हैं।

लोग माधवन और फातिमा की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों को यह फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ की याद दिलाती है जिसमें सान्या मल्होत्रा और भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी थे। इसके डायरेक्टर विवेक सोनी थे और उन्होंने ही ‘आप जैसा कोई’ बनाई है। यह फिल्म माधवन की रोमांटिक जोनर में वापसी है। माधवन ने दिया मिर्जा संग ‘रहना है तेरे दिल में’ एक चॉकलेटी हीरो का रोल प्ले किया था जबकि कंगना रनौता संग ‘तनु वेड्स मनु’ में वे एक सेंसिबल डॉक्टर के रोल में दिखते हैं। इसी साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ में वे एक वकील का किरदार निभाते नजर आए। इस तरह से अभिनेता हमेशा ही एक नए प्रोजेक्ट में नए तरह के रोल में दिखते हैं। इससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा बखूबी दिखती है और अब वे एक साधारण से टीचर के भूमिका में दिख रहे हैं।

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होने जा रही है अजय-मृणाल की ‘सन ऑफ सरदार 2’

एक्टर अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज डेट और अजय के लुक तो पहले ही सामने आ चुके हैं, लेकिन अब फिल्म का नया पोस्टर आउट हो गया है। इसमें मूवी की पूरी स्टारकास्ट भी रिवील हो गई है, जिसमें कई नए सितारे फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। अजय ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस बार ‘सन ऑफ सरदार’ की लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की जगह पर मृणाल ठाकुर हैं। मृणाल का अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है।

अजय ने कैप्शन में लिखा, “ये फैमिली फोटो नहीं, ये होने वाले धमाके की वॉर्निंग है।” पोस्टर में अजय के ऊपर कई लोगों ने बंदूक तान रखी है और वो सोफे पर मृणाल और रवि किशन के बीच में बैठे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, रोशनी वालिया, साहिल मेहता, अश्वनी खलसेकर के साथ दिवंगत एक्टर मुकुल देव और पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा अहम रोल में नजर आएंगे। मुकुल का हाल ही निधन हो गया था। फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघर में दस्तक देगी। अजय की पिछली फिल्म ‘रेड 2’ थी, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक