न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kuberaa BO Day 6: धनुष की 'कुबेर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में की ग्रैंड एंट्री, जानें अब तक का कलेक्शन

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कुबेर’ ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई कर ली है। जानिए अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी दिलचस्प बातें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 10:23:49

 Kuberaa BO Day 6: धनुष की 'कुबेर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में की ग्रैंड एंट्री, जानें अब तक का कलेक्शन

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा फिल्म ‘कुबेर’ ने 20 जून को सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग ली। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज़ मिलने के साथ ही पहले दिन डबल डिजिट की कमाई ने इसे सुपरहिट की रेस में शामिल कर दिया। ओपनिंग वीकेंड पर दर्शकों का प्यार और सीटों की भरमार ने यह साबित कर दिया कि ‘कुबेर’ को लेकर लोगों में कितना क्रेज है। हालांकि, जैसे-जैसे सप्ताह के दिन बढ़े, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी गई, जो आमतौर पर हर फिल्म के साथ होता है। तो आइए जानते हैं, बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाया।

‘कुबेर’ ने छठे दिन कितनी कमाई की?

फिल्म के रिलीज़ से पहले ही उसका बज जबरदस्त था। सिनेमाघरों में एंट्री के साथ ही इसकी कहानी, स्टार कास्ट और मेकिंग ने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया। पहले तीन दिन तो जैसे बॉक्स ऑफिस पर ‘कुबेर’ का जलवा कायम रहा और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसे और ज्यादा मजबूती दी। परंतु वीकडेज में थोड़ी सी मंदी आई, जो स्वाभाविक भी है।

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन इस प्रकार रहा:

पहले दिन: ₹14.75 करोड़

दूसरे दिन: ₹16.5 करोड़

तीसरे दिन: ₹17.35 करोड़

चौथे दिन: ₹6.8 करोड़

पांचवें दिन: ₹5.85 करोड़

छठे दिन (बुधवार): ₹4.03 करोड़

टोटल (6 दिनों में): ₹65.28 करोड़

'कुबेर' ने दुनिया भर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा ने 6 दिन के अंदर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई कर ली है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इस आंकड़े को शेयर करते हुए लिखा: "Wealth, Wisdom और अब 100+ करोड़ – कुबेर बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड सेंचुरी से राज कर रही है!"

यह धनुष के करियर की दूसरी फिल्म बन गई है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है।

'कुबेर' की स्टारकास्ट और फिल्म का दम

इस फिल्म में धनुष के साथ नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। धनुष ने एक बार फिर अपने अभिनय से यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक संपूर्ण परफ़ॉर्मर हैं। कुल मिलाकर, इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी रिलीज सामने नहीं है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 'कुबेर' आने वाले दिनों में भी अच्छी ऑक्यूपेंसी बनाए रखेगी और कलेक्शन में और इज़ाफा करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी