न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय को डेट कर रहीं फातिमा? एक्ट्रेस ने दी यह रिएक्शन, ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की हुई घोषणा

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों मेट्रो इन दिनों और आप जैसा कोई को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘मेट्रो इन दिनों’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 7:55:37

2 News : विजय को डेट कर रहीं फातिमा? एक्ट्रेस ने दी यह रिएक्शन, ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की हुई घोषणा

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों 'मेट्रो इन दिनों' और 'आप जैसा कोई' को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘मेट्रो इन दिनों’ में सना की जोड़ी अली फजल के साथ बनी है, जबकि ‘आप जैसा कोई’ में उनके अपोजिट आर. माधवन हैं। हाल ही में फातिमा की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रही, जब उनकी एक्टर विजय वर्मा के साथ डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। इन खबरों ने सोशल मीडिया को हिला दिया था। हालांकि फातिमा ने अब इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

आज बुधवार (25 जून) को मुंबई में 'आप जैसा कोई' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फातिमा ने खुलकर रिलेशनशिप स्टेटस पर बात की। उन्होंने हंसते हुए कहा, “यार, अच्छे लड़के ही नहीं मिलते…मेरी लाइफ में अभी कोई नहीं है।” फातिमा ने ऐसा कहकर साफ कर दिया कि वह सिंगल हैं और विजय के साथ उनकी डेटिंग की खबरें महज अफवाह थीं। वह फिलहाल अपने करिअर पर फोकस कर रही हैं। दरअसल फातिमा और विजय एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। दोनों की तस्वीरें और एक-दूसरे के साथ मस्ती भरे पल वायरल हुए।

फातिमा और विजय की जोड़ी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में नजर आएगी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के निर्देशन की कमान विभु पुरी ने संभाली है, वहीं मनीष मल्होत्रा इस फिल्म के निर्माता हैं। इसके अलावा सना की रोमांटिक कॉमेडी 'आप जैसा कोई' 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'मेट्रो इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। गौरतलब है कि विजय से पहले फातिमा का नाम सुपरस्टार आमिर खान संग भी जुड़ चुका है लेकिन उस वक्त भी उन्होंने कभी रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया। वहीं, विजय भी तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे थे, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें हैं।

fatima sana shaikh,actress fatima sana shaikh,vijay varma,actor vijay varma,fatima sana,metro in dino,aap jaisa koi,the traitors,the traitors 2,karan johar

लोगों को खूब पसंद आ रहा है करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर का धमाकों और धोखे से भरपूर शो इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर धूम मचा रहा है। इसके 6 एपिसोड आ चुके हैं और इसे ऑडियन्स काफी पसंद कर रही है। इस सीजन में करण कुंद्रा, जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, अंशुला कपूर और जैस्मीन भसीन जैसे सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं। राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया गया यह शो 12 जून से शुरू हुआ था और अब तक इससे कुछ सेलेब्स बाहर भी हो चुके हैं, जिनमें करण कुंद्रा और राज कुंद्रा शामिल हैं।

यह डच सीरीज 'डी वेराडर्स' का हिंदी वर्जन है। पहले सीजन के फिनाले से पहले ही इसके दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है। फिनाले 3 जुलाई को 10वें एपिसोड में होगा। मेकर्स ने सीजन 2 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अमेजन प्राइम ने X (टि्वटर) पर कैप्शन में लिखा, “अब और नहीं छुपा सकते…The Traitors का नया सीजन जल्दी आ रहा है!” पहले सीजन को भारत के 88% हिस्सों में देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर भी शो खूब ट्रेंड कर रहा है।

हर हफ्ते गुरुवार 8 बजे नए एपिसोड आते हैं और अब सीजन 2 भी इसी टाइम पर धमाल करेगा। इस बार खेल और ज्यादा दिमागी, धोखे और प्लॉट ट्विस्ट से भरा हुआ होने वाला है। साथ में ग्लैमर और ड्रामा भी तड़का भी लगाया जाएगा। बता दें यह एक अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो है, जिसमें जाने-माने सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया स्टार्स हिस्सा लेते हैं। शो का फॉर्मेट इंटरनेशनल लेवल पर अवार्ड जीत चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी