न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भजनलाल को हटाने की साजिश चल रही’ – गहलोत के सनसनीखेज बयान पर BJP का तीखा जवाब, कहा- पहले अपना घर संभालें!

राजस्थान की राजनीति गरमाई, जब अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश का आरोप लगाया। बीजेपी ने गहलोत के बयान को कांग्रेस की बौखलाहट बताया और पलटवार करते हुए कहा- पहले अपना घर संभालो।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 8:17:13

 ‘भजनलाल को हटाने की साजिश चल रही’ – गहलोत के सनसनीखेज बयान पर BJP का तीखा जवाब, कहा- पहले अपना घर संभालें!

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में बुधवार को उस समय अचानक सियासी पारा चढ़ गया जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा दावा करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और जयपुर में भाजपा के कुछ नेता मिलकर भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश रच रहे हैं। गहलोत ने कहा कि उन्होंने इस षड्यंत्र की जानकारी खुद कई बार मुख्यमंत्री को दी, लेकिन दुर्भाग्यवश भजनलाल शर्मा को इस गहराई से चल रही अंदरूनी राजनीति की भनक तक नहीं।

गहलोत बोले – ‘अपने ही काट रहे हैं भजनलाल की जड़’

गहलोत ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “मुख्यमंत्री ने हाल ही में डेढ़ साल बनाम कांग्रेस के 5 साल का जो बयान दिया, उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। लेकिन जब हम जनता की समस्याओं को सामने लाते हैं, तो वो हमें विपक्षी राजनीति मानते हैं। सच्चाई यह है कि उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है, वो भी उन्हीं की पार्टी के भीतर से, और वे इससे बेखबर हैं।”

बीजेपी का जोरदार पलटवार – ‘कांग्रेस बिखरी हुई है, नसीहत देने की स्थिति में नहीं’

गहलोत के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, “जब कांग्रेस खुद अंतर्कलह में फंसी हो, तो उसे दूसरों को नसीहत देने का कोई हक नहीं। खुद गहलोत के समय में उनके डिप्टी सीएम सचिन पायलट पूरी कांग्रेस को झकझोर चुके हैं। अब वही गहलोत बीजेपी को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं, यह हास्यास्पद है।”

‘जिसकी छलनी में 56 छेद हो...’ – शुक्ला का तंज

प्रेम शुक्ला ने कटाक्ष करते हुए कहा, “जिसकी छलनी में 56 छेद हों, वो दूसरों को टांका लगाने की सलाह दे रहा है। गहलोत और पायलट आज भी एक-दूसरे का चेहरा देखना पसंद नहीं करते, ऐसे में पहले उन्हें अपना घर ठीक करना चाहिए। भाजपा में नेतृत्व स्पष्ट है और भजनलाल शर्मा का कार्यकाल पूरा हो, इसके लिए पार्टी पूरी तरह सक्षम है।”

कांग्रेस की चिंता या खुद की बेचैनी? भाजपा का जवाब

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर कोई राजनीतिक आरोप नहीं लगा रही, बल्कि केवल जन समस्याओं की ओर ध्यान खींच रही है। हालांकि भाजपा ने इसे कांग्रेस की ‘राजनीतिक बौखलाहट’ बताया और पूरी तरह से खारिज कर दिया।

‘दर्द झलक रहा है गहलोत का’ – तिवाड़ी का तंज

वहीं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने भी गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “गहलोत के बयान से साफ दिखता है कि वे अंदर से बेचैन हैं। जब वह खुद सीएम थे, तब भी उन पर षड्यंत्र हुए, फिर चाहे केंद्र से हों या राज्य से। शायद इसीलिए उन्हें लगता है कि भाजपा में भी वही सब चल रहा है जो कांग्रेस में चलता है।” तिवाड़ी ने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मा बेचैन है, क्योंकि उनके खिलाफ तो पहले ही साल में साजिशें शुरू हो गई थीं। लेकिन बीजेपी में ऐसा कुछ नहीं हो रहा, यही बात उन्हें अंदर से खल रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?