न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, धमाके में जिंदा जला ड्राइवर, मची अफरा-तफरी

बुधवार सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें भीषण धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में टैंकर ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 7:32:18

जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, धमाके में जिंदा जला ड्राइवर, मची अफरा-तफरी

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें भीषण धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में टैंकर ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

मौके पर मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

यह भीषण हादसा मौखमपुरा पुलिया के पास सुबह के वक्त हुआ। टैंकर के पलटते ही उसमें धमाके के साथ आग लग गई। आग इतनी तीव्र थी कि वह टैंकर को पूरी तरह चपेट में ले चुकी थी। आग की भयावहता के कारण हाईवे पर चल रहे वाहन चालक डर के मारे अपनी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर धुआं ही धुआं छा गया।

दमकल को आग बुझाने में लगे दो घंटे, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर दूदू, फुलेरा सहित आसपास के कई इलाकों से आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि दमकलकर्मी सीधे टैंकर तक नहीं पहुंच पाए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद जब टैंकर के अंदर देखा गया तो उसमें ड्राइवर का शव पूरी तरह जला हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है।

हाईवे पर लगाया गया रोक, दो किलोमीटर तक लगा जाम

पुलिस ने हादसे के बाद हाईवे पर एहतियातन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी जिससे दोनों तरफ लगभग दो किलोमीटर तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को गर्मी और धुएं की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच चुके हैं और राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। यातायात को जल्द ही पुनः सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

छह महीने पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि जयपुर-अजमेर हाईवे पर करीब छह महीने पहले भांकरोटा क्षेत्र में ऐसा ही एक भीषण हादसा हुआ था जिसमें केमिकल टैंकर पलटने के बाद आग लग गई थी और करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे हादसे हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और खतरनाक रसायनों के ट्रांसपोर्ट को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर पलटने की यह घटना न केवल दर्दनाक है बल्कि यह एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर सवालिया निशान छोड़ गई है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए और अधिक कठोर कदम उठाए जाएं और रासायनिक टैंकरों के संचालन पर सख्त निगरानी रखी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?