न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच रूस में मासूम पर जुल्म, मॉस्को एयरपोर्ट पर ईरानी बच्चे को पटका, कोमा में पहुंचा

मॉस्को एयरपोर्ट पर एक बेलारूसी नागरिक ने 18 महीने के ईरानी बच्चे को फर्श पर पटक दिया। बच्चा कोमा में है। हमला तब हुआ जब बच्चा युद्ध से जान बचाकर रूस पहुंचा था। जानें घटना की पूरी दर्दनाक कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 9:50:04

Video:  इजरायल-ईरान युद्ध के बीच रूस में मासूम पर जुल्म, मॉस्को एयरपोर्ट पर ईरानी बच्चे को पटका, कोमा में पहुंचा

रूस की राजधानी मॉस्को से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने 18 महीने के मासूम ईरानी बच्चे को उठाकर ज़ोर से एयरपोर्ट के फर्श पर पटक दिया। यह घटना मॉस्को के एक व्यस्त एयरपोर्ट के आगमन हॉल में हुई।

बच्चे को इस तरह जमीन पर पटकने के बाद वह शख्स खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आसपास लगे कैमरों और सुरक्षा कर्मियों की नज़र से वह बच नहीं सका। फौरन उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। वहीं, मासूम बच्चा गंभीर हालत में कोमा में पहुंच गया है और अब उसकी जिंदगी दांव पर है।

युद्ध से जान बचाकर रूस पहुंचे थे मां-बेटा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बच्चा अपनी गर्भवती मां के साथ ईरान में हो रही बमबारी से जान बचाकर रूस आया था। शायद उन्होंने सोचा था कि रूस सुरक्षित होगा, लेकिन किसे पता था कि यहां भी उन्हें इस तरह की क्रूरता का सामना करना पड़ेगा। बच्चे की खोपड़ी और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं और वह अब अस्पताल में ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

कब और कैसे हुई यह घटना?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा अपने छोटे ट्रॉली बैग के हैंडल को पकड़े खड़ा था। तभी पीछे से एक व्यक्ति आता है, जिसने सफेद टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं, काले चश्मे को माथे पर चढ़ाया हुआ है और जेब में हाथ डाले हुए है। वह इधर-उधर देखता है और अचानक बच्चे को उठाकर इतनी ताकत से फर्श पर पटक देता है कि वहां मौजूद लोग भी सन्न रह जाते हैं।

मां थी पास में, लेकिन पहुंच नहीं पाई

घटना के वक्त बच्चे की गर्भवती मां उसके लिए कुछ सामान लेने गई थीं। इस मौके का फायदा उठाकर उस दरिंदे ने मासूम पर हमला कर दिया। ईरान दूतावास ने अपने बयान में कहा, “हमला पूरी तरह निंदनीय है। पीड़ित परिवार इजरायली हमलों की वजह से रूस आया था, लेकिन यहां उन्हें क्रूरता का शिकार होना पड़ा।”

पहचान सामने आई, जांच जारी

हमलावर की पहचान बेलारूस के 31 वर्षीय व्लादिमीर विटकोव के रूप में हुई है। CCTV फुटेज में वह काफी देर तक बच्चे की ओर घूरते और मौके की तलाश करता दिख रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नस्लीय नफरत या मानसिक बीमारी जैसी संभावनाओं पर भी जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स में संदेह जताया गया है कि आरोपी नशे की हालत में था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी