न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकारी अफसर बने क्रिकेटर रिंकू सिंह, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा काम

टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक एजुकेशन ऑफिसर की नौकरी दी है। जानिए उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी और इस सरकारी पद में उनकी क्या ज़िम्मेदारी होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 10:14:38

सरकारी अफसर बने क्रिकेटर रिंकू सिंह, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा काम

हाल के दिनों में टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह की ज़िंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पहले तो उनकी सगाई की खबर ने फैंस को खुश किया, फिर शादी की तारीख टलने की बात आई और अब सबसे बड़ी खबर – उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें "बेसिक एजुकेशन ऑफिसर (BEO)" के पद पर नियुक्त किया है। यह सम्मान उन्हें देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है। अब जब रिंकू को सरकारी नौकरी मिल ही गई है, तो फैंस के ज़हन में यह सवाल उठना लाज़मी है कि BEO की पोस्ट पर उनकी सैलरी आखिर कितनी होगी?

रिंकू सिंह की सरकारी नौकरी में कितनी सैलरी होगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेसिक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) बनने के बाद रिंकू सिंह की मासिक सैलरी ₹57,562 से ₹61,312 के बीच हो सकती है। इसमें बेसिक सैलरी लगभग ₹47,600 होगी, जबकि बाकी रकम DA (महंगाई भत्ता), HRA (हाउस रेंट), ट्रेवल अलाउंस और अन्य भत्तों के जरिए जुड़ती है। उनका ग्रेड पे ₹4,800 निर्धारित किया गया है। यही नहीं, उन्हें PF (Provident Fund) और नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) जैसे सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले सभी लाभ भी मिलेंगे।

BEO बनने के बाद क्या होगी रिंकू सिंह की जिम्मेदारी?

बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से रिंकू की नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। अब सवाल यह है कि इस नई भूमिका में उनकी ड्यूटी क्या होगी? BEO के रूप में रिंकू की जिम्मेदारी होगी कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाए रखें, सरकारी स्कूलों के लिए बेहतर माहौल तैयार करें और छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करें।

जहां तक शिक्षा की बात है, रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू खुद 9वीं कक्षा में फेल हो चुके हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान में उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। उनकी नेटवर्थ पहले ही करोड़ों में है और अब सरकारी नौकरी से उन्हें अस्थिरता से स्थिरता की ओर एक नया मुकाम मिल गया है।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर

रिंकू सिंह ने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और तब से लेकर अब तक 2 वनडे और 33 T20 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 600+ रन बनाए हैं। इसके अलावा, वह IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी भी हैं और अपनी फिनिशिंग स्किल्स के लिए मशहूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत