न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस उफनती अलकनंदा नदी में गिरी, एक की मौत, कई लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा बस हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में जा गिरी। अब तक 8 लोग रेस्क्यू किए गए हैं, एक की मौत की पुष्टि, बाकी की तलाश जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 10:01:49

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस उफनती अलकनंदा नदी में गिरी, एक की मौत, कई लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घोलतीर क्षेत्र में एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सीधे उफनती अलकनंदा नदी में जा समाई। इस दर्दनाक हादसे में जहां पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं 18 से 20 यात्रियों की जिंदगी खतरे में पड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस नदी में गिरी, चार से पांच लोग जोरदार झटके से बस से बाहर छिटक कर गिर गए, जो अब पास की पहाड़ियों में फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा

यह भीषण हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास हुआ, जहां बस बरसात और खराब मौसम की वजह से अचानक फिसलकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी और अलकनंदा नदी की तेज धाराओं में समा गई। हादसे के वक्त यात्री पूरी तरह बेखबर थे और अचानक हुए इस मंजर ने हर किसी को सकते में डाल दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ

एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अब भी जारी है। अब तक 8 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि एक यात्री की मौत की पुष्टि हुई है। नदी का बहाव तेज होने की वजह से बचाव कार्य में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

नदी के तेज बहाव से मुश्किलें बढ़ीं

बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है, जिससे बस के बह जाने और यात्रियों के लापता होने की आशंका और गहरी हो गई है। मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं, जो हर संभव मदद पहुंचाने में लगे हैं।

उत्तराखंड पुलिस का बयान

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता, आईजी नीलेश आनंद भरणे ने इस दुखद हादसे की जानकारी देते हुए बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 18 लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तत्परता से चलाया जा रहा है।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत