न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने करिश्मा के 51वें जन्मदिन पर ऐसे बंधाई हिम्मत, 37 साल की हुईं सुमोना ने लिखा इमोशनल नोट

मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आज बुधवार (25 जून) को जन्मदिन है। वह 51 साल की हो गई हैं। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 2:11:16

2 News : करीना ने करिश्मा के 51वें जन्मदिन पर ऐसे बंधाई हिम्मत, 37 साल की हुईं सुमोना ने लिखा इमोशनल नोट

मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आज बुधवार (25 जून) को जन्मदिन है। वह 51 साल की हो गई हैं। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से करिश्मा को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर खान ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें करिश्मा और करीना के पति एक्टर सैफ अली खान साथ में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर कई साल पुरानी है। इसे साझा करते हुए करीना ने एक बेहद इमोशनल नोट लिखा है। करीना ने लिखा, “ये तुम दोनों की मेरी सबसे फेवरेट फोटो है।

दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग और बेस्ट लड़की के लिए…ये हमारे लिए एक मुश्किल साल रहा है…लेकिन तुम्हे पता है क्या…वो कहते हैं ना बुरा समय ज्यादा देर नहीं टिकता…सबसे कठिन बहनें टिकती हैं। मेरी बहन, मेरी मां, मेरी बेस्ट फ्रेंड के लिए…हैप्पी बर्थडे मेरी लोलो।” उल्लेखनीय है कि करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में 12 जून को लंदन में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इससे करिश्मा को काफी दुख पहुंचा। वह संजय के अंतिम संस्कार और दिल्ली में 22 जून को आयोजित प्रेयर मीट का हिस्सा बनी थीं। करिश्मा के दोनों बच्चों को भी बेहद भावुक देखा गया।

करीना और सैफ हर कदम पर उनके साथ नजर आए। करीना ने करिश्मा के बर्थडे पर पोस्ट के माध्यम से उन्हें सांत्वना देते हुए हिम्मत बंधाई है। करीना की पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर समेत कई स्टार्स की रिएक्शन आई हैं और सभी ने करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें करीना उम्र में करिश्मा से 7 साल छोटी हैं, लेकिन इनकी बॉन्डिंग बेहद शानदार है। कपिल के कॉमेडी शो में करीना ने बताया था कि सैफ उनकी बहन करिश्मा से 'जलते' हैं। करीना ने बताया था कि सैफ इस बात से नाराज हो गए थे कि वह हमेशा करिश्मा के बारे में ही बात करती थी। वहीं, करिश्मा ने भी बताया था कि वह करीना से फोन पर घंटों-घंटों बात करती हैं।

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाईं झलकियां, लिखा…

कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने मंगलवार (24 जून) को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। सुमोना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटो शेयर करने के साथ इमोशनल नोट लिखा है। सुमोना ने कैप्शन में लिखा, “आज मैं 37 साल की हो गई। एक ऐसी दुनिया में जो दिन पर दिन नाजुक होती जा रही है- जहां सुर्खियां नुकसान, युद्ध और त्रासदी की बात करती हैं-मैं सिर्फ एक शांत पल के लिए आभारी हूं।

जीवनभर के लिए। प्यार के लिए। उन लोगों के लिए जो मेरा समर्थन करते हैं – दोस्त, परिवार, प्रशंसक और यहां तक कि अजनबी जो मेरे लिए दयालुता भेजते हैं। शुभकामनाओं, आशीर्वाद और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद। एक और साल बड़ा हो गया…और अभी भी उम्मीद से भरा हुआ। मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं।” टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने लाल दिल वाला इमोजी बनाकर सुमोना को जन्मदिन की बधाई दी है।

एक्टर गौरव दुबे ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं।” सुमोना के कई फैंस ने भी उन्हें विश किया है। सुमोना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सुपरस्टार आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘मन’ से की थी। इसके बाद सुमोना ने टीवी सीरियल ‘बडे अच्छे लगते हैं’ में ‘नताशा’ की भूमिका निभाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी