न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमने ईरानी परमाणु ठिकानों को नष्ट कर दिया, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर थपथपाई अपनी पीठ, B-2 पायलट्स को किया सलाम!

ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरानी परमाणु ठिकानों को नष्ट कर दिया है। ट्रंप ने IAEC के हवाले से B-2 हमलों की तारीफ की, लेकिन CNN ने रिपोर्ट में उठाए सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 9:37:24

हमने ईरानी परमाणु ठिकानों को नष्ट कर दिया, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर थपथपाई अपनी पीठ, B-2 पायलट्स को किया सलाम!

इजरायल और ईरान के बीच फिलहाल हालात थोड़े शांत हो गए हैं। दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो चुका है और हमलों का सिलसिला रुक चुका है। लेकिन इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। ट्रंप ने न सिर्फ खुद की पीठ थपथपाई, बल्कि दावा किया कि 22 जून को हुए अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।

उन्होंने अपने बयान में इजरायल परमाणु ऊर्जा आयोग (IAEC) की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें यह कहा गया कि ईरान के फोर्डो परमाणु स्थल पर हुए हमलों से उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया और संवर्धन की सुविधा को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट के ज़रिए कहा, "इजरायल ने कहा है कि परमाणु स्थल नष्ट हो गए हैं! हमारे महान B-2 पायलट्स और इसमें शामिल सभी लोगों को धन्यवाद!" ट्रंप ने यह भी कहा कि IAEC के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को कई वर्षों पीछे धकेल दिया है, और यह तेहरान के लिए एक बड़ा झटका है।

IAEC की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

इजरायल परमाणु ऊर्जा आयोग (IAEC) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की परमाणु हथियार विकसित करने की क्षमता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ईरान को परमाणु सामग्री की पहुंच से रोका गया, तो यह प्रगति लंबे समय तक रुकी रह सकती है। यह पश्चिमी देशों के लिए एक कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।

CNN की रिपोर्ट में उठा सवाल

हालांकि, ट्रंप के दावों के बीच अमेरिकी मीडिया संस्थान CNN की एक रिपोर्ट ने पूरी स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) और अन्य गुप्त स्रोतों के हवाले से कहा गया कि अमेरिकी हमलों से परमाणु कार्यक्रम को केवल अस्थायी झटका लगा है, और ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं। CNN ने बताया कि हमलों से पहले ईरान ने यूरेनियम के भंडार को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था और वहां पर अब भी सेंट्रीफ्यूज काम कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई है।

नई बहस को हवा

ट्रंप के ताज़ा बयान ने अमेरिका में एक बार फिर से राजनीतिक और कूटनीतिक बहस को गर्मा दिया है। जहां एक तरफ ट्रंप इसे अपनी सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ CNN जैसी एजेंसियां इस दावे पर सवाल उठा रही हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या वाकई ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोका जा सका है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?