न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गृह विभाग ने जारी की SOP, चिकित्सक की गिरफ्तारी से पहले लेनी होगी एसपी से इजाजत

गृह विभाग की एसओपी के मुताबिक कई बार रोगी के परिजन रोगी के इलाज के दौरान आधी अधूरी सूचनाओं के आधार पर चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवा देते हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों को मानसिक प्रताड़ना होती है, जिससे उनकी कार्य क्षमता और प्रतिष्ठा पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 3:33:40

गृह विभाग ने जारी की SOP, चिकित्सक की गिरफ्तारी से पहले लेनी होगी एसपी से इजाजत

जयपुर। अस्पतालों में उपचार के दौरान रोगियों की मौत के बाद चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग के मामले में अब राज्य सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। सरकार ने इससे संबंधित एसओपी तैयार की है। अब चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद संबंधित थाने को चिकित्सकों की गिरफ्तारी के लिए एसपी स्तर के अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी। गृह विभाग की एसओपी के मुताबिक कई बार रोगी के परिजन रोगी के इलाज के दौरान आधी अधूरी सूचनाओं के आधार पर चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवा देते हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों को मानसिक प्रताड़ना होती है, जिससे उनकी कार्य क्षमता और प्रतिष्ठा पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि यदि किसी चिकित्सक की इलाज में घोर चिकित्सकीय लापरवाही पाई जाती है और उसे गिरफ्तार किया जाना जरूरी है तो संबंधित थाने को पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त से मंजूरी लेनी जरूरी होगी।

एसओपी में यह भी कहा गया है कि संबंधित थाने को समय-समय पर अस्पताल में नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करनी होगी। यदि किसी अस्पताल में चिकित्सकों के खिलाफ कोई हिंसा हुई है तो अस्पताल के नोडल अधिकारी की ओर से सूचना देने के 6 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। कोई अस्पताल पुलिस थाने के अंतर्गत नहीं आता है तो वहां पर जीरो एफआईआर करके आगे भेजा जाएगा।

पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी

एसीएस आनंदकुमार के मुताबिक अगर इलाज के दौरान चिकित्सकों की उपेक्षा के चलते मरीज की मौत हुई है और उसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई है तो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अधिनियम की धारा 194 के तहत ऐसी स्थिति में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से करवाई जाए।

नहीं कर सकेंगे कार्य बहिष्कार

एसओपी मुताबिक किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने पर या अपनी किसी मांग को मनवाने के लिए चिकित्साकर्मी कार्य का बहिष्कार नहीं करेंगे और कानून के मुताबिक अपनी बात और मांग सरकार के समक्ष रखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्य निकेतन हादसे में भवन मालिक हरिराम की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 3 राज्यों में 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत
सत्य निकेतन हादसे में भवन मालिक हरिराम की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 3 राज्यों में 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत
सत्य निकेतन हादसे पर अजय राय की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की अपील
सत्य निकेतन हादसे पर अजय राय की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की अपील
मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?
मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?
स्वतंत्र भारद्वाज को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
स्वतंत्र भारद्वाज को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, रविवार की कमाई में ‘धमाल 4’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, रविवार की कमाई में ‘धमाल 4’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा नॉनवेज छोड़ो, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- बंगाली क्या खाएगा ये कोई नहीं तय करेगा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा नॉनवेज छोड़ो, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- बंगाली क्या खाएगा ये कोई नहीं तय करेगा
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस कस्टडी पर नेहा बोरा का बयान, बोलीं- सत्ता के करीबियों को बचाने का आरोप
स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस कस्टडी पर नेहा बोरा का बयान, बोलीं- सत्ता के करीबियों को बचाने का आरोप
‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासत तेज, नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासत तेज, नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
9 साल से बच्चे की तलाश कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट
9 साल से बच्चे की तलाश कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट
रनवे पार कर गाड़ियों से भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत
रनवे पार कर गाड़ियों से भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत
सत्य निकेतन हादसे में 6 छात्रों की मौत, शशि थरूर ने उठाया सवाल- आखिर किसकी जिम्मेदारी?
सत्य निकेतन हादसे में 6 छात्रों की मौत, शशि थरूर ने उठाया सवाल- आखिर किसकी जिम्मेदारी?
Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
पिता फोन पर समझाते रहे, बेटी ने नहीं मानी बात... ‘बाय-बाय पापा’ कहकर चिनाब में कूद गई
पिता फोन पर समझाते रहे, बेटी ने नहीं मानी बात... ‘बाय-बाय पापा’ कहकर चिनाब में कूद गई