न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यमुना में जहर: आरोप निराधार, माफी मांगे केजरीवाल, हम कानूनी कदम उठाएंगे - CM नायब सिंह सैनी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी में जहर घोलने का गंभीर आरोप लगाया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 10:38:40

यमुना में जहर: आरोप निराधार,  माफी मांगे केजरीवाल,  हम कानूनी कदम उठाएंगे - CM नायब सिंह सैनी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी में जहर घोलने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इसे सामूहिक नरसंहार की साजिश करार दिया, जिससे सियासी माहौल गर्मा गया है। केजरीवाल के इस आरोप के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि केजरीवाल अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से माफी की मांग करते हुए कहा, "यह आरोप निराधार और भ्रामक हैं। अगर वह माफी नहीं मांगते तो हम कानूनी कदम उठाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने ऐसा बयान देकर हरियाणा की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

इस विवाद के बाद चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से रिपोर्ट तलब की है। चुनाव आयोग ने सैनी सरकार से 12 बजे तक अपना पक्ष रखने को कहा है, ताकि मामले की पूरी जांच की जा सके।

वहीं, दिल्ली जल बोर्ड ने केजरीवाल के आरोपों को नकारते हुए स्पष्ट किया है कि पानी में कोई भी संदिग्ध तत्व नहीं पाया गया। जल बोर्ड ने कहा कि यमुना का पानी पीने योग्य नहीं है, लेकिन उसमें जहर मिलने का दावा निराधार है।

यमुना में जहर मिलाने का आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया, जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी गंदी राजनीति कर दिल्ली के लोगों को पानी के संकट में डालने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया, "हरियाणा में भाजपा के लोग यमुना नदी के पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं। अगर दिल्ली के लोग यह पानी पीते हैं तो कई लोगों की जान जा सकती है। क्या इससे ज्यादा घिनौना कुछ हो सकता है?"

केजरीवाल की यह टिप्पणी दिल्ली की उपमुख्यमंत्री आतिशी के बयान के संदर्भ में आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा सरकार जानबूझकर औद्योगिक अपशिष्ट यमुना में बहा रही है, जिससे दिल्ली की पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि दिल्लीवासियों को पीने योग्य पानी नहीं मिल सके।

चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वहीं केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "हरियाणा सरकार निश्चित रूप से केजरीवाल को अदालत में ले जाएगी। हम मंगलवार को उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा भी खटखटाएंगे।"

वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि निराधार आरोप लगाना और दूसरों पर दोष मढ़ना उनकी आदत है। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने सोमवार को हरियाणा से जलापूर्ति में अमोनिया के स्तर के बारे में आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों पर हरियाणा से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी।

मतदान 5 फरवरी को, परिणाम 8 फरवरी को होंगे घोषित

दिल्ली विधानसभा चुनावों की घड़ी नजदीक आ गई है, और 5 फरवरी को राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद, 8 फरवरी को चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जब यह साफ होगा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर इस बार कौन बैठेगा। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं और हर पक्ष चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी रणनीति बना रहा है। इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना है, और सभी पार्टियां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत