न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अप्रैल में कोरोना से हो गई मौत, जुलाई में उसी को लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज; जानें प्रशासन की घोर लापरवाही का ये चौकाने वाला मामला

वर्सीभाई परमार के मोबाइल पर 14 जुलाई को आया एक बधाई संदेश उनके जले पर नमक छिड़कने का काम किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 2:35:49

अप्रैल में कोरोना से हो गई मौत, जुलाई में उसी को लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज; जानें प्रशासन की घोर लापरवाही का ये चौकाने वाला मामला

कोरोना काल में प्रशासन की घोर लापरवाही और अव्यवस्था के कई मामले सामने आए है। ताजा मामला गुजरात के बनासकांठा जिले से सामने आया है। यहां, वर्सीभाई परमार के मोबाइल पर 14 जुलाई को आया एक बधाई संदेश उनके जले पर नमक छिड़कने का काम किया। दरअसल, इसी साल 23 अप्रैल को उनके पिता 70 वर्षीय हरिजी लक्ष्मण परमार की कोरोना से मौत हो गई थी। लेकिन 14 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक संदेश आया जिसमें लिखा था, बधाई हो, आपके पिता को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक भी लग गई। यह संदेश मिलने के बाद वर्सीभाई के गुस्सा और क्षोभ का ठिकाना न रहा और उनके मन में दबा हुआ दर्द एक बार फिर झलक गया। वर्सीभाई कहते है कि अगर उनके पिता को उस समय अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन मिल जाती तो वे आज जिंदा होते। वर्सी ने कहा, वैक्सीन प्रबंधन पर यह भारी कोताही और इस सिस्टम की लापरवाही मेरे पिता की मौत का मजाक है। काश अगर उन्हें पहले वैक्सीन मिल जाती तो शायद उनकी जान बच जाती।

पहली खुराक भी नहीं लगी थी

टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक वर्सीभाई ने कहा, मेरे पिता को वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि यह जले पर नमक छिड़कने जैसा है। वर्सीभाई ने बताया कि उन्हें अपने पिता के इलाज के लिए तीन दिनों तक इस अस्पताल से उस अस्पताल चक्कर काटना पड़ा।

उन्होंने कहा, पालनपुर सिविल अस्पताल में अस्पताल के बाहर सैकड़ों मरीज इधर-उधर पड़े हुए थे। कई को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मेरे पिता के लिए वहां बेड नहीं मिला। तीन दिन की मशक्कत के बाद मैंने थराड में एक निजी अस्पताल में पिताजी को भर्ती कराया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और ऑक्सीजन सैचुरेशन की कमी के कारण उनकी मौत हो गई। जिस दिन भर्ती करवाया उसके तीन दिन बाद यानी 23 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

हरिजी के दामाद शिवराम ने कहा, राज्य प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में सही आदमी को टीका लगे और सही आदमी को इसके बारे में मैसेज मिले।

बनासकांठा जिले के साइगम तालुका में रादोसन गांव के रहने वाले वर्सीभाई कहते हैं, एक व्यक्ति इलाज के अभाव में मर जाता है और विडंबना यह है कि सिस्टम उन्हें कोविड-19 की वैक्सीन लगा रहा है। आखिर वह क्या हासिल करना चाहते हैं। बता दे गुजरात में इस तरह की भूल का यह पहला मामला नहीं है। कई व्यक्तियों को कोविन एप से मैसेज भेजे जा रहे हैं। इनमें से कई की मौत भी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती