न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली बनी धुएं का गोला, प्रतिबंध की अवहेलना कर जलाए गए पटाखे, कई इलाकों में AQI 999

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली (Diwali 2021) पर सरकार की तरफ से लगाए गए आतिशबाजी पर प्रतिबंध की अवहेलना की गई और गुरुवार को दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Nov 2021 9:37:40

दिल्‍ली बनी धुएं का गोला, प्रतिबंध की अवहेलना कर जलाए गए पटाखे, कई इलाकों में AQI 999

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली (Diwali 2021) पर सरकार की तरफ से लगाए गए आतिशबाजी पर प्रतिबंध की अवहेलना की गई और गुरुवार को दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी हुई। इस वजह से दिल्‍ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता (Delhi Air Quality) ‘खतरनाक’ श्रेणी में दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह दिल्‍ली के पूसा, मंदिर मार्ग, मेजर ध्‍यानचंद स्‍टेडियम, आनंद विहार, ओखला समेत तमाम इलाकों में AQI 999 दर्ज किया गया, जो कि उच्‍चतम है, क्‍योंकि इसके बाद इसको मापने का कोई तरीका नहीं है। यही नहीं, दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम समेत अन्‍य इलाकों में भी हवा जहरीली हो गई है। यही नहीं, दिल्‍ली के 27 निगरानी केंद्रों पर भी वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली और इसके आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों ने गले में खराश और आंखों से पानी आने की शिकायतें की हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण अपने चरम पर है और शनिवार को भी इसके ‘खतरनाक’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

delhi,firecrackers,delhi pollution,delhi air pollution,diwali

राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी 2022 तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी, पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में शाम 7 बजे से पटाखे जलाए जाने के मामले सामने आए।

वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में उच्च-तीव्रता के पटाखे जलाये गए। हरियाणा सरकार ने भी दिल्ली से सटे क्षेत्रों समेत 14 जिलों में पटाखे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था।

नोएडा के सेक्‍टर, 1,62, 116 और 125 समेत तमाम इलाकों में AQI 999 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में भी नॉलेज पार्क 1 में AQI 999 रहा। इसके अलावा गाजियाबाद के संजय नगर में यह अपने सर्वोच्‍च स्‍तर पर रहा। जबकि फरीदाबाद में भी सेक्‍टर 30 समेत कई जगह AQI 999 नंबर के साथ रेड जोन में दिखा, तो गुरुग्राम भी वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ श्रेणी में दर्ज की गई और यहां भी AQI 999 रहा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के प्रदूषण स्तर में पराली जलाने का योगदान बढ़कर 35% और शनिवार को 40% तक पहुंच सकता है। इस वजह से हवा जहरीली बनी रहेगी। सफर के मुताबिक, सात नवंबर की शाम तक ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि एक्यूआई ”बेहद खराब” की श्रेणी में रहने की आशंका है।

बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', तथा 401 और 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक