न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपा सांसद बाबूसिंह कुशवाहा पर ED ने कसा शिकंजा, करोड़ों की भूमि जब्त, अवैध निर्माण ध्वस्त

जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर ईडी का शिकंजा कसने लगा है। ईडी की टीम लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में करोड़ों की भूमि जब्त करने के लिए पहुंच गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 6:13:03

सपा सांसद बाबूसिंह कुशवाहा पर ED ने कसा शिकंजा, करोड़ों की भूमि जब्त, अवैध निर्माण ध्वस्त

जौनपुर। जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर ईडी का शिकंजा कसने लगा है। ईडी की टीम लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में करोड़ों की भूमि जब्त करने के लिए पहुंच गई। बाबू सिंह कुशवाहा की करीब 40 बीघा जमीन पर कारवाई की गई है। यहां ईडी के बोर्ड लगा दिए गए है। कुशवाहा की यह जमीन कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित है। ईडी की टीम अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए बुलडोजर भी साथ लेकर पहुंची और जमीन पर हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। मामला उस समय का है जब 2007 में मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं और बाबू सिंह कुशवाहा यूपी में मंत्री थे।

दरअसल, ईडी ने बहुजन समाज पार्टी की सरकार में हुए एनआरएचम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इसी सिलसिले में ईडी की टीम कार्रवाई करने पहुंची। इसी केस की जांच के सिलसिले में यह पता चला था कि बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ में कानपुर रोड पर करोड़ों की जमीन है। बता दें कि कुशवाहा एनआरएचम घोटाले में जेल भी जा चुके हैं। आज ईडी की टीम अपनी जांच के आधार पर बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की इस संपत्ति को जब्त करने के लिए पहुंची।

2005 में केंद्र की यूपीए सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना शुरू की थी। इस योजना को लेकर मायावती सरकार पर केंद्र द्वारा भेजे गए पैसे के गबन का आरोप लगा था। भ्रष्टाचार के इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब 2010 और 2011 में लखनऊ में यूपी के दो सीएमओ डॉ. विनोद आर्य और डॉ. बी.पी. सिंह की हत्या कर दी गई।

बाद में इसी घोटाले में जेल में बंद डिप्टी सीएमओ डॉ वाई एस सचान भी जेल में मृत पाए गए। बाबू सिंह कुशवाह इस एनआरएचएम भ्रष्टाचार मामले में आरोपी हैं और ईडी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है।

बाबू सिंह कुशवाहा इस मामले में आरोपी है और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी चल रहा है। जिसके तहत लखनऊ में आज ईडी की कारवाई हुई है। बता दें कि बाबू सिंह कुशवाह लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल के उपनेता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल