Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मई के महीने में देखने को मिला कोरोना का घातक रूप, सिर्फ 21 दिनों में मिले 71 लाख से ज्यादा संक्रमित

अप्रैल के मुकाबले मई का महिना देश के लिए घातक साबित हुआ है। मई के 21 दिनों में 70 लाख के करीब कोरोना मरीज मिले है वहीं, पिछले महीने अप्रैल की बात करे तो इसमें 69.4 लाख मिले थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 May 2021 10:31:27

मई के महीने में देखने को मिला कोरोना का घातक रूप, सिर्फ 21 दिनों में मिले 71 लाख से ज्यादा संक्रमित

अप्रैल के मुकाबले मई का महिना देश के लिए घातक साबित हुआ है। मई के 21 दिनों में 70 लाख के करीब कोरोना मरीज मिले है वहीं, पिछले महीने अप्रैल की बात करे तो इसमें 69.4 लाख मिले थे। अप्रैल का यह आंकड़ा पूरे महिना का है। मई के सिर्फ 21 दिनों में ही 71.3 लाख मामले सामने आए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सामने आए मामलों का अकेले 27% है। इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले एक साल में जितने कोरोना संक्रमित मिले थे, उससे ज्यादा कोरोना की दूसरी लहर में अकेले मई माह के 21 दिन में लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कहा जा रहा है कि बीते साल सितंबर के महीने में कोरोना वायरस की पहली लहर अपने चरम पर थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि उस दौरान 26.2 लाख के करीब नए मामले सामने आए थे। जबकि, मौतों की संख्या 33.3 हजार पर थी। वहीं, अगस्त 2020 में संक्रमण के 19.9 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि, मौत के आंकड़ा 28.9 हजार पर था।

यह बात हुई संक्रमित मरीजों के मिलने की वहीं, कोरोना से होने वाली मौतों की बात करे तो मई के महीने में अब तक 83,135 लोगों की मौत हो चुकी है, बीते अप्रैल में यह आंकड़ा 48,768 पर था। । मई के प्रत्येक दिन अब तक औसतन 4000 मौतें दर्ज हो रही है। 14 मई से लेकर अब तक की बात करें तो सिर्फ दो बार मौत का आंकड़ा 4,000 से नीचे रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो भारत में 4194 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले गुरुवार को 4208 लोगों की मौत हुई थी।
रोजाना मिल रहे 2.5 लाख मरीज

भारत में प्रतिदिन 2.5 लाख से अधिक कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2,57,299 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। राहत की बात है कि इस दौरान 3,57,554 लोग ठीक भी हुए। कोरोना के नए मामलों के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 62 लाख 88 हजार 080 हो गई है। देश में फिलहाल 29 लाख 18 हजार 353 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 दिनों में पहली बार एक्टिव केसों का आंकड़ा 30 लाख के नीचे आया है। इससे पहले 27 अप्रैल को 29.72 लाख एक्टिव केस थे।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक अब जा चुका है और धीरे-धीरे रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आती रहेगी। हालाकि, तीसरी लहर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज नहीं किया गया तो सितंबर या अक्टूबर में देश को कोरोना की तीसरी लहर का सामना करना पड़ेगा।
कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस की मार

देश में अब ब्लैक फंगस अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अब तक ब्लैक फंगस के 7 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके है। वहीं, इस बीमारी से अब तक 200 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक इस बीमारी के कुल 7250 मामले सामने आए हैं। इस बीमारी के सबसे ज्यादा केस और मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात और मध्य प्रदेश का नंबर है। गुजरात में 1163 मामले आए हैं और 63 मौतें हुई हैं। मध्य प्रदेश में 575 मामले आए हैं। 31 मौतें हुई हैं। अन्य राज्यों में भी इसके केस आ रहे हैं।

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि ब्लैक फंगस को Epidemic Diseases Act के तहत नोटिफाई करने को कहा है। तमिलनाडु, ओडिशा, असम, पंजाब ने म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस को महामारी रोग अधिनियम के तहत अधिसूचित किया है। राजस्थान पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी के तहत अधिसूचित कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका