न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा: पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में राज्य सेवा से बर्खास्त हुआ पटवारी हर्षवर्धन, डमी कैंडिडेट बैठा पत्नी को बनाया SI

शनिवार को दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले के सरगना पटवारी हर्षवर्धन को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया है।।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 4:36:49

दौसा: पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में राज्य सेवा से बर्खास्त हुआ पटवारी हर्षवर्धन, डमी कैंडिडेट बैठा पत्नी को बनाया SI

दौसा। राज्य सरकार की पेपर लीक मामलों में जीरो टोलरेंस नीति का अब असर दिखने लगा है। पेपर लीक मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले के सरगना पटवारी हर्षवर्धन को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले आरोपी की पत्नी सरिता मीना को भी भीलवाड़ा के तत्कालीन जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बर्खास्त किया था।

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम को आदेश जारी कर पेपर लीक मामले के आरोपी पटवारी को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, आरोपी द्वारा अपनी काली कमाई से बनाई गई अवैध संपत्ति पर आगामी आदेश के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि दौसा जिले का निवासी आरोपी हर्षवर्धन मीना राज्य सेवा में पटवारी के पद पर तैनात था और पेपर लीक गैंग से जुड़ा हुआ था।

आरोपी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय में हुई जेईएन भर्ती 2020, पटवारी भर्ती सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक किए थे। इस दौरान आरोपी ने पेपर लीक से कमाई अपनी काली कमाई से करोड़ों रुपए की संपत्ति में निवेश कर दिए थे।

नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

पेपर लीक मामले में नाम आते ही आरोपी पटवारी हर्षवर्धन फरार हो गया था। इस दौरान आरोपी कई दिनों तक एसओजी के साथ लुका-छिपी का खेल खेलता रहा। एसओजी की टीम लगातार पेपर लीक के सरगना हर्षवर्धन की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश देती रही। आरोपी के महुआ तहसील में स्थित गांव में भी कई बार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी एसओजी की आंखों में धूल झोंकता रहा।

एसआईटी को सूचना मिली कि पेपर लीक मामले का सरगना पटवारी हर्षवर्धन मीना नेपाल भागने की फिराक में है। इस दौरान एसआईटी की टीम ने आरोपी को नेपाल भागने से पहले ही नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी की पत्नी सरिता ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में खुद की जगह डमी कैंडिडेट बैठाकर एसआई भर्ती परीक्षा पास की थी। एडीजी वीके सिंह ने बताया कि अब तक एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल 45 आरोपियों सहित कुल 86 राज्यकर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं, शेष 189 राज्यकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच प्रक्रियाधीन है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी