न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 RR vs CSK: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को मिली पहली जीत, चेन्नई को 6 रन से हराया

IPL 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया। राजस्थान ने 182 रन बनाए, जबकि चेन्नई 176 रन पर सिमट गई। नीतीश राणा की तूफानी 81 रन की पारी और संजू सैमसन की 20 रन की साझेदारी ने राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 11:37:49

IPL 2025 RR vs CSK: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को मिली पहली जीत, चेन्नई को 6 रन से हराया

IPL 2025 का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी।

राजस्थान की पारी की शुरुआत एक विकेट से हुई। यशस्वी जायसवाल (4) को खलील अहमद ने पहले ही ओवर में अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि, इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन भेजा।

इसके बाद नीतीश राणा ने कप्तान रियान पराग के साथ मिलकर 24 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी की। इस दौरान नीतीश ने 21 गेंदों में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया और 36 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें धोनी ने स्टंप कर दिया। 124 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई। इस मैच में ध्रुव जुरेल ने 3, वानिंदु हसरंगा ने 4, कुमार कार्तिकेय ने 1 रन बनाया। महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे क्रमशः 2 और 1 रन बनाकर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर अपना खाता भी नहीं खोल सके।

ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रचिन रवींद्र को विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया, और वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई। जब तक ये दोनों बल्लेबाज क्रीज पर थे, ऐसा लग रहा था कि चेन्नई मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। लेकिन वानिंदु हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी को आउट करके सीएसके को बड़ा झटका दिया। त्रिपाठी 19 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शिव दुबे 10 गेंदों में 18 रन और विजय शंकर 6 गेंदों में 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। अब भी ऋतुराज गायकवाड़ एक एंड से शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्हें भी 44 गेंदों में 63 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। उनकी पारी के बावजूद चेन्नई का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?