न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान दिवस: रन फॉर फिट के लिए सीएम भजनलाल ने युवाओं के साथ लगाई दौड़

राजस्थान दिवस के अवसर पर जयपुर में रन फॉर फिट राजस्थान-2025 का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के साथ दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि फिट युवा ही फिट राष्ट्र की पहचान है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में स्वास्थ्य और नवाचार को बढ़ावा दिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 2:43:17

राजस्थान दिवस: रन फॉर फिट के लिए सीएम भजनलाल ने युवाओं के साथ लगाई दौड़

जयपुर। युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा राजस्थान दिवस के अवसर पर जयपुर में 'रन फॉर फिट राजस्थान-2025' का आयोजन किया गया। इस मैराथन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के साथ दौड़ लगाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा फिट रहेगा तो देश फिट रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में यदि राजस्थान का युवा फिट रहेगा तो उसके मन में कई नए इनोवेशन आएंगे।

युवा फिट तो देश फिट

उन्होंने कहा कि युवाओं के मन में यह रहना चाहिए कि हम हमारे देश के लिए क्या कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि सबसे पहले मैं उन लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दिया। उस समय सरदार बल्लभ भाई पटेल ने वृहद राजस्थान की 19 रियासतों को एकजुट किया और राजस्थान के निर्माण में योगदान दिया। राजस्थान दिवस के मौक़े पर हमने सात दिन तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया और इसी के तहत कोटा में 8 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

वहीं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान दिवस के मौके पर रन फॉर फिट राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि स्वस्थ्य व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज बनता है और स्वस्थ समाज से ही समृद्ध राष्ट्र बनता है। एक-एक इकाई मज़बूत होगी तो पूरा राष्ट्र मज़बूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने ओबेसिटी को लेकर बात कही है और कहा है कि अपने खाने में तेल का कम इस्तेमाल करें। वहीं कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने राजस्थान दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि फिट रहना काफ़ी ज़रूरी है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया। इसके अलावा 9 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भूमि आवंटन आदेश (पट्टा) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जयपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड, हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड, पुलिस, आरएसी, सेना, होमगार्ड, विभागीय कर्मचारी, एनजीओ और लोग मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी