न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर कोटा में खुला सीएम भजनलाल का पिटारा, 8 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर कोटा में युवा एवं रोजगार दिवस आयोजित किया गया. समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करीब आठ हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। जयपुर के बम ब्लास्ट पीड़ित परिवार की एक युवती अनाक्षी जायसवाल को भी नौकरी मिली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 6:01:23

राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर कोटा में खुला सीएम भजनलाल का पिटारा, 8 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

कोटा। राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर कोटा में युवा एवं रोजगार दिवस आयोजित किया गया. समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करीब आठ हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा एवं रोजगार उत्सव-2025 में युवाओं को रोजगार और विकास की नई सौगातें दीं। इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सहकारिता मंत्री गौतम दक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 7800 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे और 1.25 लाख पदों पर नई भर्ती की घोषणा की। साथ ही, स्कूली विद्यार्थियों को ड्रेस और बैग के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को राजस्थान दिवस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पिछली सरकार ने पेपर लीक कर युवाओं के साथ धोखा किया, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। हमने हर साल 1 लाख नौकरियां देने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बनने के बाद अब तक 67 हजार पदों पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और हजारों चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षित और आत्मनिर्भर राजस्थान बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह समर्पित है।

जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ित परिवार की युवती को मिली नौकरी

जयपुर के बम ब्लास्ट पीड़ित परिवार की एक युवती अनाक्षी जायसवाल को भी नौकरी मिली है। अनाक्षी का कहना है कि जयपुर में 2008 को हुए बम ब्लास्ट में उनकी मां भुवनेश्वरी जायसवाल की जान चली गई थी। उन्हें जयपुर कलेक्ट्रेट में जूनियर असिस्टेंट के पद पर नौकरी मिली है।

अनाक्षी का कहना था कि वे वर्तमान में गुर्जर की थड़ी जयपुर में रहते हैं। उनकी मां की मौत चांदपोल हनुमान मंदिर पर हुए ब्लास्ट में 27 साल की उम्र में ही हो गई थी। उस समय वे और उनकी बहन अक्षिता महज 6 साल की थी। दोनों जुड़वां बहनों को पिता यशवंत जायसवाल ने पालन पोषण कर बड़ा किया। इसके बाद अब जब मेरी नौकरी लगी है तो इसके लिए काफी मेहनत हमने की। सरकारी दफ्तरों के काफी चक्कर काटे हैं, तब जाकर यह नौकरी हाथ में आई है।

इस कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब उनका सपना पूरा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी