न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ रिलीज होते ही विजय के साथ लंच डेट पर पहुंचीं रश्मिका, सुमोना ने कपिल के नए शो को लेकर कहा…

सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ आज रविवार (30 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 8:14:38

2 News : ‘सिकंदर’ रिलीज होते ही विजय के साथ लंच डेट पर पहुंचीं रश्मिका, सुमोना ने कपिल के नए शो को लेकर कहा…

सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ आज रविवार (30 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म रिलीज होने के कुछ देर बाद ही रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया। माना जा रहा है कि वे लंच डेट पर गए थे। कपल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें रश्मिका कैजुअल्स पहने और रेस्टोरेंट में एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं। रेस्टोरेंट के बाहर रश्मिका ने पैपराजी को पोज भी दिए।

कुछ सैकंड बाद विजय भी दूसरी साइड से एंट्री लेते हुए दिखे। विजय ने भी अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था। एक्टर व्हाइट शर्ट और पैंट पहने हुए थे और उन्होंने ब्राउन कलर की बीनी कैप लगाई हुई थी। उल्लेखनीय है कि रश्मिका और विजय को कई मौकों पर साथ देखा गया है। वे अक्सर डेट पर जाते दिखते हैं। ऐसे में लंबे समय से उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा है।

साल 2023 के अंत में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ के प्रमोशन के दौरान भी रश्मिका से विजय को लेकर सवाल पूछे जाते थे, लेकिन वह इनसे बचती नजर आती थीं। वैसे कई स्टार्स पहले भी इनके रिलेशनशिप में होने का हिंट दे चुके हैं और अक्सर इनकी शादी की अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। अब ऐसा लग रहा है जैसे ‘सिकंदर’ की रिलीज के बाद रश्मिका और विजय क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

कपिल से मेरी कोई निजी दोस्ती नहीं है : सुमोना चक्रवर्ती

कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। हालांकि सुमोना ओटीटी पर आए दिग्गज कॉमेडियन के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दोनों सीजन में नजर नहीं आईं। इससे लोगों को लगने लगा कि कहीं उनमें अनबन तो नहीं हो गई है। अब सुमोना ने स्थिति साफ की है। सुमोना ने स्क्रींस द सुविर सरण शो के साथ बातचीत में कहा कि मैंने अब तक ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ देखा भी नहीं है।

हमने 10 साल तक अलग-अलग चैनलों पर शो किया। कई शादियां इतनी लंबी नहीं चलतीं, लेकिन हमारी ऑनस्क्रीन जोड़ी 10 साल तक चली। हर साल जून-जुलाई में शो का एक ब्रेक आता था और फिर नया सीजन शुरू होता था। साल 2023 में सोनी टीवी पर आखिरी सीजन खत्म हुआ, उसके बाद कपिल यूएस टूर पर चले गए। और फिर अचानक खबर आई कि कपिल नेटफ्लिक्स पर नए शो के साथ वापस आ रहे हैं। हमने कभी इस बारे में कोई बातचीत नहीं की न ही कोई कॉल आया, न ही मैंने किसी से पूछा। कपिल से मेरी कोई निजी दोस्ती नहीं है।

मैं सिर्फ काम तक का रिश्ता रखती हूं और काम को घर नहीं ले जातीं। मैंने सीख लिया है कि काम और निजी जिंदगी को अलग रखना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं करूंगी तो जिंदगी मुश्किल हो जाएगी। मैं शो को मिस नहीं कर रही हूं और इस समय अपने करिअर में दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हूं। अगर भविष्य में मुझे कपिल के शो का कोई ऑफर मिलता है तो मैं इस बारे में सोच सकती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड