न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर कर देना चाहिए लक्ष्मी नगर : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग की है। वे पहले भी कई शहरों के नाम बदलने की अपील कर चुके हैं। हिंदू युवा वाहिनी ने भी इस मांग को लेकर पोस्टर लगाए हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 3:40:56

मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर कर देना चाहिए लक्ष्मी नगर : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे समय से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते आ रहे हैं। अपनी कथाओं में भी वे इस विषय पर चर्चा करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर को लेकर नई मांग रखी है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर कर देना चाहिए। इससे पहले भी वे कई शहरों के नाम बदलने की मांग कर चुके हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने औरंगजेब को देश विरोधी बताते हुए मुगलों के नामों को मिटाने की बात कही। उन्होंने मुजफ्फरनगर के लोगों से अपील की कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इस नाम परिवर्तन के संकल्प को लेकर एक यात्रा निकाली जानी चाहिए।

मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। हिंदू युवा वाहिनी ने पूरे शहर में बैनर और पोस्टर लगाए हैं, जिनमें मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की बात कही गई है। शहर के रेलवे स्टेशन और मुख्य सड़कों पर कई स्थानों पर 'मुजफ्फरनगर' की जगह 'लक्ष्मी नगर' लिखे बैनर देखे जा सकते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री कई शहरों के नाम बदलने की मांग पहले भी कर चुके हैं। 27 मार्च 2025 को उन्होंने मेरठ की कई जगहों के नाम बदलने की बात कही थी। 8 मार्च को उन्होंने अपने बयान में कहा था, "तुम हमारा साथ दो, हम तुम्हें हिंदू राष्ट्र देंगे।" इससे पहले, 25 जनवरी 2025 को उन्होंने हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की इच्छा जताई थी।

19 जनवरी को धीरेंद्र शास्त्री ने दरियागंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बागेश्वर धाम करने की मांग की थी। 21 मार्च 2024 को उन्होंने मुरादाबाद का नाम बदलकर माधवनगर करने की अपील की। 26 जनवरी 2023 को उन्होंने भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग उठाई थी।

13 जून 2023 को उन्होंने कहा था कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ कर देना चाहिए। इसके अलावा, वह छत्तीसगढ़ के चंद्रखूरी का नाम बदलने की मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर चुके हैं। उन्होंने सुझाव दिया था कि चंद्रखूरी का नाम बदलकर कौशल्या धाम रखा जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी