न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एम्पुरान’ स्टार मोहनलाल ने इसलिए मांगी माफी, शेयर की पोस्ट, भारती सिंह ने रखा रोजा तो भड़के लोग

साउथ इंडियन एक्टर मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘एम्पुरान’ हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 8:49:54

2 News : ‘एम्पुरान’ स्टार मोहनलाल ने इसलिए मांगी माफी, शेयर की पोस्ट, भारती सिंह ने रखा रोजा तो भड़के लोग

साउथ इंडियन एक्टर मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘एम्पुरान’ हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। हालांकि इसको लेकर कुछ विवाद भी खड़ा हो गया है। अब मोहनलाल ने 'एम्पुरान' के कुछ सीन को लेकर BJP और RSS के कार्यकर्ताओं की आलोचना के बाद माफी मांगी है। मोहनलाल ने फेसबुक पर फिल्म के कारण हुई 'भावनात्मक चोट' पर खेद व्यक्त किया और कंफर्म किया कि विवादास्पद सीन्स को हटा दिया जाएगा। मोहनलाल ने लिखा कि दर्शकों का प्यार और विश्वास ही मेरी ताकत है।

मैं समझता हूं कि 'लूसिफर' फ्रेंचाइज की अगली कड़ी 'एम्पुरान' के निर्माण में पेश किए गए कुछ सामाजिक-राजनीतिक विषयों ने मेरे कुछ प्रशंसकों को मानसिक तौर पर पीड़ा दी है। एक कलाकार के रूप में यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि मेरी कोई भी फिल्म किसी भी राजनीतिक आंदोलन, विचारधारा या धार्मिक समूह के प्रति घृणा न रखे। मैं और एम्पुरान की टीम हमारे प्रिय दर्शकों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हैं। हम अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं और हमने फिल्म से आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने का फैसला किया है।

पिछले 4 दशकों में मैंने फिल्मी जीवन आप ही लोगों के बीच जिया है। आपका प्यार और विश्वास मेरी ताकत है। मेरा मानना है कि मैं इसके बिना नहीं रह सकता। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (28 मार्च) को फिल्म की रिलीज के बाद संघ की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी, जिसमें साल 2002 के गुजरात दंगों का संदर्भ देने वाले दृश्यों की आलोचना की गई। केरल भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने फिल्म पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। बता दें अभिनेता और फिल्ममेकर पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी 'एम्पुरान' साल 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है।

भारती सिंह ने खजूर खाकर खोला अपना रोजा, वायरल हो रहा है वीडियो

भारती सिंह लंबे समय से छोटे पर्दे पर लोगों को हंसाने का काम कर रही हैं। उनका अंदाज सबसे जुदा है, जिसके दम पर वह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि फिलहाल उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो उनके फैंस को बिल्कुल रास नहीं आ रहा। इस वीडियो को लेकर भारती सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रॉल हो रही हैं। दरअसल हाल ही में भारती एक इवेंट में पहुंची थीं। वहां उनके साथ पति हर्ष लिम्बाचिया भी थे। इस इवेंट में भारती खजूर खाकर अपना रोजा खोलती हुई दिखाई दी।

फिर वह सामने बैठे शख्स को भी खजूर खिलाती हैं और टोपी भी पहनाती हैं। भारती बिना मेकअप के और लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। भारती के साथ मौजूद शख्स कह रहे हैं कि उन्होंने आज रोजा रखा हुआ है जिसके बाद भारती भी सबसे पूछती हैं कि क्या मैं अब पतली लग रही हूं। इस वीडियो को लेकर सिर्फ भारती के फैन ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम लोग भी भडक गए।

एक यूजर ने लिखा, “रोजा रखा है तो दिखावे की क्या जरूरत है।” दूसरे ने लिखा, “रोजा रखना मुसलमानों का फर्ज है, ऐसे ही इसे कोई नहीं रखता। एक ने लिखा, “नवरात्रि भी आ रही है, उसका भी व्रत रख लेना।” लोग भारती को कहते दिखे कि आपने गलत काम किया है। गौरतलब है कि भारती कई रियलिटी शो होस्ट कर चुकी हैं। वह इन दिनों कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ को होस्ट कर रही हैं। इसके अलावा भारती अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग्स डालती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड