न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहराने लगा वीर तेजाजी महाराज मूर्ति तोड़े जाने का मामला, विपक्ष ने सरकार को घेरा, टोंक रोड जाम

राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में शुक्रवार देर रात किसी असामाजिक तत्व द्वारा वीर तेजाजी मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना से तनाव की स्थिति बन गई। प्रताप नगर इलाके में स्थित इस मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 5:47:29

गहराने लगा वीर तेजाजी महाराज मूर्ति तोड़े जाने का मामला, विपक्ष ने सरकार को घेरा, टोंक रोड जाम

जयपुर। राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में शुक्रवार देर रात किसी असामाजिक तत्व द्वारा वीर तेजाजी मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना से तनाव की स्थिति बन गई। प्रताप नगर इलाके में स्थित इस मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

शनिवार सुबह सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध जताने के लिए सड़क पर उतर आए। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। नाराज लोगों ने जयपुर-टोंक रोड पर जाम लगा दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

घटना के विरोध में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि प्रताप नगर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। ऐसे में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की निंदा करते हुए लिखा कि “जयपुर के प्रताप नगर में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति तोड़े जाने की घटना अत्यंत निंदनीय है। जन-भावनाओं और आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ अस्वीकार्य है। सरकार को दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”

डोटासरा ने सरकार को घेरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा कि “प्रताप नगर में आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा को खंडित कर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया यह कृत्य सर्वसमाज की आस्था पर हमला है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

टीकाराम जूली ने आस्था पर हमले की बात कही

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि “यह सिर्फ मूर्ति तोड़ने की घटना नहीं है, बल्कि हमारी आस्था और विरासत पर हमला है। सरकार को इस पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।” घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। विपक्षी दलों ने एकजुट होकर राज्य सरकार से इस मामले में सख्त कदम उठाने और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

प्रदर्शन के बीच सांसद हनुमान बेनीवाल और विधायक विकास चौधरी व रामनिवास गावाड़िया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने की साजिश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी