न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोज सुबह चबाएं ये एक चीज, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

लौंग पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, दांत दर्द, सर्दी-खांसी और लिवर डिटॉक्स में फायदेमंद है। जानें लौंग के सही सेवन का तरीका और फायदे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 1:03:03

रोज सुबह चबाएं ये एक चीज, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

लौंग में आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, मैंगनीज, पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि लौंग को ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान माना जाता रहा है। आइए लौंग को कंज्यूम करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। इसके अलावा लौंग के फायदों के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

एक दिन में कितनी लौंग चबाएं?

एक दिन में दो लौंग चबाई जा सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा लौंग का सेवन आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी डाल सकता है। गर्मियों में एक दिन में दो लौंग से ज्यादा कंज्यूम न करें। सुबह-सुबह दो लौंग खाएं और महीने भर में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

लौंग में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं और बार-बार बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं, तो हर रोज दो लौंग चबाना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लौंग को ओरल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए और जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए भी लौंग का सेवन किया जा सकता है।

अन्य स्वास्थ्य लाभ

पाचन सुधारने में सहायक: लौंग का सेवन अपच, गैस और ब्लोटिंग की समस्या को कम करता है। यह पेट में एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाकर डाइजेशन को बेहतर बनाता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद: लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसे शहद के साथ लेने से फायदा जल्दी मिलता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल:
लौंग का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

लिवर डिटॉक्स में सहायक: लौंग लिवर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है।

सिरदर्द से राहत:
लौंग में मौजूद यूजेनॉल सिरदर्द को कम करने में मदद करता है। लौंग का तेल सिर पर लगाने से माइग्रेन और अन्य सिरदर्द में आराम मिलता है।

दांत दर्द में लाभदायक: लौंग का तेल दांत दर्द को कम करने में सहायक होता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो दांतों में हो रही जलन और दर्द को दूर करने में मदद करते हैं।

गौर करने वाली बात

अगर आपने सही मात्रा में और सही तरीके से लौंग का सेवन नहीं किया, तो आपकी सेहत को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। गर्मियों में ज्यादा लौंग खाने की वजह से आपको पेट में या फिर सीने में जलन महसूस हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा मात्रा में लौंग कंज्यूम करने से आपको दस्त भी लग सकते हैं।

सही तरीके से कैसे करें लौंग का सेवन?

- सुबह खाली पेट दो लौंग चबाएं और एक गिलास गुनगुना पानी पी लें।
- लौंग को पीसकर शहद में मिलाकर खाने से सर्दी-खांसी में फायदा मिलता है।
- रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में लौंग उबालकर पीना हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए अच्छा होता है।
- लौंग का तेल मसाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे जोड़ों और सिरदर्द में राहत मिलती है।
- लौंग का सही मात्रा में सेवन करने से इसके हेल्थ बेनिफिट्स का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करें और अपनी सेहत को बेहतर बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?