Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी में अभिषेक, ऐश्वर्या व आराध्या को साथ देख खुश हुए फैंस, रामू ने शेयर किया ‘शोले’ के सीक्वल का किस्सा

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी शुरू से ही सबको आकर्षित करती है। एक तरफ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 7:31:27

2 News : शादी में अभिषेक, ऐश्वर्या व आराध्या को साथ देख खुश हुए फैंस, रामू ने शेयर किया ‘शोले’ के सीक्वल का किस्सा

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी शुरू से ही सबको आकर्षित करती है। एक तरफ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक और दूसरी ओर पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या, इन्हें साथ देखते ही फैंस का मन खुश हो जाता है। दोनों में काफी अच्छी अंडरस्टेंडिंग नजर आती है। हालांकि पिछले कुछ समय से यह जोड़ी जिस कारण से चर्चाओं में है वो उनके चाहने वालों को रास नहीं आ रहा। लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि या तो वे अलग हो गए या फिर होने वाले हैं। जैसे ही कपल साथ दिखता है लोगों की सांस में सांस आती है।

अब एक बार फिर फैंस को राहत देने वाला पल आया है। उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे कई और लोगों के साथ पोज दे रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी लाडली बिटिया आराध्या की एक फोटो शेयर की है। इसमें वे अपने करीबी परिवार के सदस्यों के साथ कैमरे में पोज दे रहे हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या एक साथ खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं, जबकि आराध्या नीचे फर्श पर बैठी हुई हैं। सभी कैजुअल लुक में नजर आए। अभिषेक ने पिंक कलर की हुडी और ऐश्वर्या ने काले रंग का कुर्ता पहना था।

आराध्या सफेद टॉप और जींस में स्टाइलिश लग रही थीं। यूजर ने फोटो के साथ लिखा, “मैं श्लोका शेट्टी को फॉलो करता हूं, जो ऐश्वर्या की ममेरी बहन हैं। श्लोका के भाई की हाल ही में शादी हुई है और अभिषेक, ऐश व आराध्या कई तस्वीरों में एक आम परिवार की तरह दिखाई दिए।” अब सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि यह जोड़ी हमेशा सलामत बनी रहे और उन्हें किसी की नजर नहीं लगे। बता दें अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी साल 2001 में हुई थी और उन्होंने साल 2011 में अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी आराध्या का स्वागत किया था।
abhishek bachchan,actor abhishek bachchan,Aishwarya Rai Bachchan,aaradhya bachchan,amitabh bachchan,ramgopal varma,sholey,ram gopal varma ki aag रामगोपाल वर्मा ने बताया, जीपी और साशा सिप्पी ने सुनाई थी ‘शोले’ के सीक्वल की कहानी

फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट और चर्चित फिल्में दी हैं। रामू ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फ्लॉप फिल्म ‘रामगोपाल वर्मा की आग’ के बारे में बात की। यह 1975 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ पर आधारित थी। साथ ही रामू ने बताया कि जीपी और साशा सिप्पी ने उन्हें ‘शोले’ के सीक्वल के लिए एक कहानी सुनाई थी, जिस पर काम नहीं हो पाया। रामू ने कोमल नाहटा के साथ बातचीत में कहा कि ‘रामगोपाल वर्मा की आग’ बनाने के समय मैंने क्रिएटिव ब्लॉक का सामना किया और कई गलत फैसले भी लिए।

बता दें यह साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। रामू ने आगे कहा कि मेरे पास एक दिन साशा का कॉल आया और उन्होंने कहा कि वह मुझसे मिलना चाह रहे हैं। जब मैं उनसे मिलने पहुंचा, तो उन्होंने बताया कि वे ‘शोले’ का सीक्वल बनाना चाहते हैं। उनके पास सीक्वल की कहानी भी तैयार थी। कहानी के मुताबिक ‘शोले’ के ‘महबूबा’ गाने के बाद हेलन का किरदार गब्बर (अमजद खान) के साथ रात बिताता है।

उससे जूनियर गब्बर होता है, जो पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। वीरू और बसंती जब राधा से मिलने आते हैं तो गब्बर का बेटा उन्हें किडनैप कर लेता है। इसके बाद, उनका बेटा बदला लेने आता है। साशा फिल्म में जैकी चैन को कास्ट करना चाहते थे। मैंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया और फिर मुझे शोले का रीमेक बनाने का आइडिया आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका