करण जौहर बॉलीवुड के इकलौते ऐसे डायरेक्टर हैं जो एक्टिंग से लेकर फैशन की दुनिया में भी पीछे नहीं रहते। 52 साल की उम्र में भी करण जौहर डायरेक्शन, एक्टिंग, प्रोड्यूसिंग और मॉडलिंग में अपनी छाप छोड़ते रहते हैं। हाल ही में करण जौहर ने एक रैंप वॉक में हिस्सा लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर की अदाएं देख उनके फैन्स ने उनकी तारीफ की है। इतना ही नहीं कुछ फैन्स ने करण जौहर को राखी सावंत प्रो तक बता दिया है।
मॉडलिंग का वीडियो वायरलकरण जौहर ने हाल ही में लकमे फैशन वीक शो में हिस्सा लिया था। इस शो में करण जौहर को बतौर शो स्टॉपर इन्वाइट किया गया था। इस शो में 52 साल के करण जौहर ने ब्लैक ड्रेस में रैंप वॉक किया। इतना ही नहीं इस रैंप वॉक को देख फैन्स भी खुश हो गए और कमेंट्स में राखी सावंत प्रो तक बता दिया। वहीं कुछ फैन्स ने करण जौहर की तारीफ करते हुए कहा कि वे दिन पर दिन ट्रांसफॉर्मेशन की मिसाल बनते जा रहे हैं। बता दें कि करण जौहर बॉलीवुड के इकलौते डायरेक्टेर हैं जो अपने मल्टीटैलेंट के लिए जाने जाते हैं। करण जौहर बॉलीवुड के टॉप प्लेयर्स में से एक हैं। करण जौहर एक हिट डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ ही शो भी होस्ट करते अक्सर नजर आते रहते हैं। रैंप वॉक और फैशन शो में भी करण जौहर का जलवा देखने को मिलता रहता है।