न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona In India: 24 घंटे में 62,276 नए मरीज मिले; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - नाइट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन ज्यादा असरदार नहीं

देशभर से इन दिनों कोरोना के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के करीब 60 हज़ार नए मरीज़ मिले। शुक्रवार को 62 हजार 276 नए मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Mar 2021 9:05:03

Corona In India: 24 घंटे में 62,276 नए मरीज मिले;  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - नाइट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन ज्यादा असरदार नहीं

देशभर से इन दिनों कोरोना के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के करीब 60 हज़ार नए मरीज़ मिले। शुक्रवार को 62 हजार 276 नए मरीज मिले। 30 हजार 341 ठीक हुए और 292 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र के हैं। यहां एक ही दिन में 36 हजार 902 संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़ा 11 सितंबर को आए पहले पीक से भी डेढ़ा गुना है। तब यहां 24 हजार 886 केस आए थे। देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1,61,275 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

आंशिक लॉकडाउन ज्यादा असरदार नहीं

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि करोना वायरस को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू और शनिवार-रविवार को लगाए जाने वाले कर्फ्यू ज़्यादा असरदार नहीं हैं। टाइम्स ग्रुप के एक कॉनक्लेव में हर्षवर्धन ने कहा, 'फिजिकल डिस्टेंसिंग से वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है, लेकिन आंशिक लॉकडाउन जैसे कि नाइट कर्फ्यू और हफ्ते के अंत में लगाए जाने वाले लॉकडाउन का ज्यादा असर नहीं होता है।' उन्होंने आगे कहा कि सरकार टीकाकरण अभियान को तेज़ करने पर विचार कर रही है। टीके के लिए उम्र की सीमा घटाई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि सरकार अब कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए पहले के मुकाबले अब ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक फिलहाल देश में 6 वैक्सीन पर काम चल रहा है। इन वैक्सीन का ट्रायल अलग-अलग दौर में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि देश को जल्द ही और वैक्सीन मिल जाएगा। फिलहाल भारत में दो वैक्सीन उपलब्ध है।

ये है राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 36 हजार 902 नए मरीज मिले। 17 हजार 19 ठीक हुए, जबकि 112 की मौत हुई। राज्य में बीते दिन में मिले मरीजों का आंकड़ा महामारी की शुरुआत से अब तके एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 26 मार्च को यहां 35 हजार 952 केस आए थे। राज्य में अब तक 26.37 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53 हजार 907 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.82 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 28 मार्च से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का उनका इरादा नहीं है, लेकिन राज्य में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, इससे हम उसी रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अस्पतालों में बेड, दवा और मेडिकल फैसेलिटी का पर्याप्त इंतजाम करें।

पंजाब में शुक्रवार को 3 हजार 122 नए मरीज मिले। 1 हजार 816 ठीक हुए, जबकि 59 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.26 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.96 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,576 की मौत हुई है। फिलहाल 22 हजार 652 लोगों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 2 हजार 190 नए कोरोना मरीज मिले। 1 हजार 422 मरीज ठीक हुए, जबकि 6 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2।96 लाख लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.81 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4 हजार 479 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 10 हजार 134 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां 28 फरवरी को 407 केस आए थे, तब से इनमें हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 2 हजार 91 नए मरीज मिले। 1 हजार 48 ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.84 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.68 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3 हजार 937 की मौत हुई है। फिलहाल 12 हजार 38 लोगों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश के बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी संडे लॉकडाउन शुरू हो गया है। यहां के विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा के सौंसर में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन में संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया था।

दिल्ली में शुक्रवार को 1 हजार 534 नए केस आए। यह इस साल एक दिन में मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 25 मार्च को 1 हजार 515 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 971 मरीज ठीक हुए और 9 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.54 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.37 लाख ठीक हुए हैं और 10,987 ने जान गंवाई है। अभी 6,051 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 853 संक्रमितों की पहचान हुई। 266 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत भी हुई। राज्य में अब तक 3.28 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,811 ने जान गंवाई है। यहां 23 फरवरी को 76 केस आए थे, जो 26 मार्च तक बढ़कर 800 के पार पहुंच गए हैं। यानी इनमें 700 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए होली पर गहलोत सरकार ने सख्ती का जो फैसला लिया था उसमें अब 'खेला' कर दिया। गृह विभाग ने 28 और 29 मार्च को शाम 4 से रात 10 बजे तक सार्वजनिक कार्यक्रम करने की अनुमति दी है। लेकिन यह अनुमति लोगों के काम की नहीं है। क्योंकि, होली में रंग खेलने का प्रचलन दोपहर तक ही है। ऐसे में सरकार के इस छूट के फैसले से लोगों को कोई खास राहतम मिलती नजर नहीं आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म