न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बैंकॉक से लौटने के बाद भारती की बिगड़ी तबीयत, इस एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भारती खुद और परिवार से जुड़ी अपडेट शेयर करती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 7:35:33

2 News : बैंकॉक से लौटने के बाद भारती की बिगड़ी तबीयत, इस एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भारती खुद और परिवार से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब भारती ने बताया है कि वो जब से बैंकॉक से लौटीं हैं तभी से बीमार चल रही हैं। भारती ने लेटेस्ट व्लॉग में तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी है। बैंकॉक ट्रिप से लौटने के बाद उन्हें बुखार, थकान के साथ-साथ कमजोरी महसूस हो रही है जिसकी वजह से उन्हें ब्लड टेस्ट करवाना पड़ेगा। ब्लड टेस्ट के खौफ से वो रोने भी लगीं। भारती ने कहा कि मुझे 1-2 दिन से अच्छा महसूस नहीं हो रहा। कमजोरी सी महसूस हो रही है।

जब से मैं बैंकॉक से आई हूं तब से ऐसा लग रहा है कि मैं बीमार हूं। इसलिए हर्ष ने फैसला किया है कि मुझे ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए। मुझे इंजेक्शन से बहुत डर लगता है। भारती फैंस को नियमित ब्लड टेस्ट और फुल बॉडी चेकअप करवाने का सुझाव देती हैं। भारती ने कहा कि मैं खुद भी अगले दिन ऐसा ही करने वाली हूं। इस दौरान भारती ने सभी से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए भी मोटिवेट किया। भारती ने कहा कि मैं खुद में भी 70% तक सुधार ला चुकी हूं। मैं और मेरा बेटा गोला रात साढ़े 10 बजे तक सो जाते हैं।

जब शाम को मुझे फिर से बुखार हुआ था तो हर्ष ने मेरा ख्याल रखा। भारती ने सबका शुक्रिया अदा करते हुए वादा किया कि वह जल्द ही पहले जैसी एनर्जी और मुस्कान के साथ वापसी करेंगी क्योंकि ज़िंदगी में हंसी जरूरी है, लेकिन सेहत सबसे पहले। भारती और हर्ष हाल ही में एक शो की शूटिंग के लिए थाईलैंड गए थे। भारती के इस व्लॉग के सामने आने के बाद फैंस चिंता में पड़ गए और उन्हें कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दे रहे हैं। भारती इन दिनों कलर्स टीवी पर कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ को होस्ट करती नजर आ रही हैं।

bharti singh,comedian bharti singh,bharti thailand,harsh limbachiya,gola,bharti vlog,ileana d cruz,actress ileana d cruz,ileana baby bump

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए हैं रोमांचित

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में बताया कि वह पति माइकल डोलन के साथ दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी बंप के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में इलियाना और उनकी एक प्रेग्नेंट दोस्त नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे की तरफ मुस्कुराते हुए देख रही हैं और कमर पर हाथ रखते हुए बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। दोनों इस खास पल को मिलकर एन्जॉय कर रही हैं। इलियाना ने कैप्शन में लिखा, “बंप बडीज।”

जनवरी में इलियाना ने एक वीडियो शेयर करके फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। उसी वीडियो से फैंस को अंदाजा हुआ कि वह शायद दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इसके बाद फरवरी में इलियाना ने मिडनाइट क्रेविंग्स की झलक दिखाते हुए दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म की। इलियाना ने माइकल से साल 2023 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इसके बाद अप्रैल 2023 में पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इसके बाद अगस्त में उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की। उसका नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा।

इलियाना ने हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल सिनेमा में काम किया है। उन्होंने साल 2006 में तेलुगू फिल्म 'देवदासू' से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें साउथ में फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड मिला था। उन्होंने 2012 में अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। वह बाद में 'रुस्तम' और 'रेड' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी