न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid-19 Omicron Variant: केंद्र सरकार ने जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी, 'एट रिस्क' देशों से आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर ही होगा कोरोना टेस्ट

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ये नियम एक दिसंबर से लागू होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 1:49:23

Covid-19 Omicron Variant: केंद्र सरकार ने जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी, 'एट रिस्क' देशों से आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर ही होगा कोरोना टेस्ट

भारत में पिछले 24 घंटे में 8,309 कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 236 लोगों की जान भी गई है। इस बीच, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ये नियम एक दिसंबर से लागू होंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक, 'एट रिस्क' देशों से आने वाले सभी यात्रियों को आने के साथ ही कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। टेस्टिंग की शर्त तब भी लागू होगी, जबकि आने वाले यात्री पूरी तरह वैक्सीनेटेड हों।

गाइडलाइन्स की कुछ मुख्य बातें...

- 'एट रिस्क' यानी खतरे की श्रेणी में रखे गए देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर टेस्ट कराना होगा।
- बाहर जाने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले किए गए टेस्ट की रिपोर्ट देना अब जरूरी होगा।
- पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को आइसोलेट किया जाएगा, सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी।
- निगेटिव पाए गए यात्री घर जा सकेंगे, पर सात दिन तक आइसोलेट रहना होगा और 8वें दिन फिर टेस्ट होगा और अगले सात दिन उन्हें सेल्फ मॉनीटिरिंग करनी होगी।
- ओमिक्रॉन के खतरे की श्रेणी से जिन देशों को बाहर रखा गया है, वहां से आने वाले यात्रियों में 5% की टेस्टिंग जरूर की जाएगी।
- राज्य भी विदेशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी करें, टेस्टिंग बढ़ाएं और कोरोना हॉटस्पॉट की भी निगरानी करें।

आपको बता दे, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों से नए कोरोना वायरस नए वेरियंट ओमिक्रोन के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह किया। शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि हमने महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान कोविड के टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी है। अब हम 150 करोड़ खुराक की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से हमें और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता देशवासियों का अच्छा स्वास्थ्य है।

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्यों का प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को राज्य के बॉर्डर पर RT-PCR टेस्टिंग अनिवार्य होगी। महाराष्ट्र में एक ओल्ड एज होम में 69 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया। BMC ने पिछले दो हफ्तों में कंट्रीज ऑफ कंसर्न से मुंबई पहुंचने वाले 466 यात्रियों को ट्रेस किया है। इनमें से 97 मुंबई से हैं और कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है।

नए कोविड वेरिएंट ओमिक्रोन की पहली तस्‍वीर आई सामने

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक कोविड-19 के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' की पहली तस्‍वीर सामने आ चुकी है। इसे इटली के रिसर्चर्स ने जारी की है। तस्‍वीर इस बात की पुष्टि करती है क‍ि नया स्‍ट्रेन मूल कोरोना वायरस का बेहद परिवर्तित रूप है। 'डेल्‍टा' वेरिएंट के मुकाबले 'ओमीक्रोन' में काफी ज्‍यादा म्‍यूटेशंस नजर आ रहे हैं। हालांकि दुनियाभर में सनसनी फैला चुका यह वेरिएंट कितना ज्‍यादा संक्रामक और घातक बीमारी देता है, अभी इसका पता नहीं चल सका है।

बेबी जीसस पीडियाट्रिक हॉस्पिटल ने यह फोटो जारी की है। इसमें बायीं तरफ डेल्‍टा वेरिएंट के स्‍पाइक प्रोटीन को दिखाया गया है और दायीं ओर ओमीक्रोन को। रिसर्चर्स के अनुसार, ओमीक्रोन के ज्‍यादातर म्‍यूटेशंस उसी इलाके में हैं जो इंसानी कोशिकाओं के संपर्क में आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल