न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India Update: देश में 24 घंटे में 3.43 लाख नए कोरोना केस, 4000 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 3 लाख 43 हजार 144 रहा जबकि 3 लाख 44 हजार 776 ठीक हो गए और 4000 मरीजों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 May 2021 09:56:25

Corona India Update: देश में 24 घंटे में 3.43 लाख नए कोरोना केस, 4000 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 3 लाख 43 हजार 144 रहा जबकि 3 लाख 44 हजार 776 ठीक हो गए और 4000 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में 24 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है।

10 राज्य जहां पॉजिटिविटी रेट 25% से अधिक

गोवा,
पुडुचेरी,
पश्चिम बंगाल,
कर्नाटक,
हरियाणा,
राजस्थान,
चंडीगढ़,
हिमाचल प्रदेश,
आंध्र प्रदेश
ओडिशा

महाराष्ट्र में गुरुवार को सबसे ज्यादा 42,582, केरल में 39,955, कर्नाटक में 35,297 और तमिलनाडु में 30,621 नए केस दर्ज किए गए। सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार समेत 20 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां रोज आने वाले कोविड-19 मामलों में स्थिरता या कमी देखी जा रही है।

वहीं केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और मणिपुर उन 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां केस लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 17.92 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई है, जिसमें 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अब तक 31,13,24,100 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। ICMR के मुताबिक, गुरुवार को देश भर में 18,75,515 सैंपल की जांच की गई।

यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में गुरुवार को 42,582 लोग संक्रमित पाए गए। 54,535 लोग ठीक हुए और 850 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 46.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 78,857 लोगों की मौत हो गई। 5.33 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में गुरुवार को 17,745 लोग संक्रमित पाए गए। 19,425 लोग ठीक हुए और 277 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.81 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.59 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,646 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों में गुरुवार को कमी आई है। राज्य में बीते 24 घंटे में 15,867 नए मरीज मिले हैं, जो पिछले 17 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 25 अप्रैल को राज्य में 15809 संक्रमित मरीज मिले थे, जिसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई।

स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.21 लाख के पार हो गई है, जबकि इस बीमारी से अब तक पूरे प्रदेश में 6317 लोगों की जान चली गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या अब 2 लाख 11 हजार 889 पर पहुंच गई। सबसे ज्यादा 51 हजार 210 एक्टिव केस अकेले जयपुर जिले में है, जो राज्य के कुल एक्टिव केसों का 24% है।

राज्य में गुरुवार को संक्रमण दर भी बुधवार के मुकाबले ज्यादा रही। आज राज्य में 72,470 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 15867 पॉजिटिव निकले, जिसके चलते संक्रमण की दर 21.89% दर्ज हुई।

दिल्ली में गुरुवार को 10,489 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,189 लोग ठीक हुए और 308 की मौत हो गई। अब तक 13.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,618 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 77,717 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 9,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,274 लोग ठीक हुए और 195 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,289 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात
में गुरुवार को 10,742 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,269 लोग ठीक हुए और 109 की मौत हो गई। अब तक 7.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,840 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.22 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 8,419 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,157 लोग ठीक हुए और 74 की मौत हो गई। अब तक 7.8 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,753 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.08 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

ओडिशा में गुरुवार को 12,390 नए मामले आए हैं और 22 लोगों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1,04,016 है। अब तक 5,88,687 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 4,82,345 लोग ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में अब तक 2,273 लोगों की मौत कोविड की वजह से मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?