न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: विराट कोहली डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, RCB को चौथे फाइनल की तलाश

IPL 2025 में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला 29 मई को चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़कर पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 1:11:39

IPL 2025: विराट कोहली डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, RCB को चौथे फाइनल की तलाश

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला 29 मई को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में जहां एक ओर दोनों टीमों की नजरें फाइनल में जगह बनाने पर होंगी, वहीं विराट कोहली के पास एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड बस 31 रन दूर

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 31 रन दूर हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 26 मैचों में 49.30 की औसत से 1134 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ने अब तक 34 मुकाबलों में 36.80 की औसत से 1104 रन बनाए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल इतिहास में केवल दो ही खिलाड़ी हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा पार किया है — डेविड वॉर्नर और विराट कोहली।

पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

—डेविड वॉर्नर – 1134 रन (26 मैच)

—विराट कोहली – 1104 रन (34 मैच)

—शिखर धवन – 894 रन (26 मैच)

—रोहित शर्मा – 872 रन (32 मैच)

—फाफ डु प्लेसिस – 831 रन (20 मैच)

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली

इस सीजन में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक खेले गए 13 मैचों में उन्होंने 602 रन बनाए हैं। उनका औसत 60.20 और स्ट्राइक रेट 147.91 का रहा है। उनका सर्वोच्च स्कोर 73* रन रहा। वह फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवें स्थान पर हैं।

फाइनल में पहुंचने की रेस में RCB

राजत पाटीदार की अगुवाई में इस बार RCB ने लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया और 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। टीम ने 14 में से 9 मुकाबले जीते, और उनका नेट रन रेट +0.301 रहा। वहीं पंजाब किंग्स ने भी 19 अंक हासिल किए लेकिन बेहतर रन रेट (+0.372) के कारण टेबल टॉपर रही।

RCB इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन तीनों बार खिताब जीतने से चूक गई। इस बार टीम की कोशिश होगी कि वह अंततः आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?