Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया, कहा- भारत में अगले 100 दिन काफी अहम

उन्होंने कहा कि 100-125 दिन बेहद अहम हैं, इसलिए सबको सतर्क रहना होगा और जिम्मेदारी निभानी होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 7:05:55

कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया, कहा- भारत में अगले 100 दिन काफी अहम

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल और नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर शुक्रवार को कहा कि आने वाले 100-125 दिन काफी अहम रहने वाले हैं। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा, 'कोरोना की तीसरी लहर की बात इसलिए हो रही है क्योंकि अभी हर्ड इम्युनिटी पर नहीं पहुंचे हैं। बड़ी आबादी को संक्रमण का खतरा बरकरार है। हम संक्रमण के रास्ते हर्ड इम्युनिटी तक नहीं पहुंचना चाहते। केस कम होने की रफ्तार धीमी हो गई है। हालात खराब न हो इसलिए कोविड-संबंधी व्यवहार बेहद जरूरी है।'

उन्होंने कहा कि 100-125 दिन बेहद अहम हैं, इसलिए सबको सतर्क रहना होगा और जिम्मेदारी निभानी होगी।

डॉ. वीके पॉल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण किया है और बताया है कि वर्ल्ड तीसरी वेब की ओर बढ़ रहा है।

पॉल ने WHO के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि स्पेन में 64% केस एक हफ्ते में बढ़े हैं। इसी तरह से नीदरलैंड्स में कोरोना के मामलों में 300% का इजाफा देखने को मिला है।

उन्होंने कहा, 'डब्ल्यूएचओ की चेतावनी ग्लोबल है। उसे हमें समझना है और जो जरूरी उपाय हैं उन्हें हमें अपनाना है।'
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

वहीं लव अग्रवाल ने बताया कि देश मे 40 हजार औसतन केस रिपोर्ट हो रहे हैं। 73 जिलों में रोजाना 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं। पिछले 25 दिनों से 3% से कम पॉजिटिविटी रेट है। उन्होंने बताया कि म्यानमार, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मलेशिया में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इस स्थिति को भारत में लोगों को समझने की जरूरत है और उस हिसाब से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

उन्होंने कहा, वेब से ज्यादा वेब की इंटेंसिटी देखना जरूरी है। वेब थर्ड भी हो सकती है और वेब फोर्थ भी हो सकती है। वेब की इंटेंसिटी वैक्सीनेशन और कोविड अप्रोप्रियट बिहेवियर पर निर्भर करेगी। लेकिन अभी तक सेकंड वेब ही खत्म नही हुई है। लव अग्रवाल ने बताया कि ICMR के मुताबिक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज से मौत का खतरा 95% कम हो जाता है और एक डोज से 82% तक मौत का खतरा घट जाता है। तमिलनाडु पुलिसकर्मियो पर की गई एक स्टडी के आधार पर इसका दावा किया गया। ये स्टडी इस साल 1 फरवरी से 14 मई तक तमिलनाडु के पुलिसकर्मियों पर की गई।

तमिलनाडु में 67,673 पुलिसकर्मियों ने वैक्सीन की दोनों डोज ली जबकि 32792 ने सिर्फ एक डोज ली। 17,059 ऐसे थे जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी थी। इनमें से 31 लोगों की मौत हो गई। चार लोग ऐसे थे जिन्हें दोनों डोज लगी थी। सात लोगों को एक डोज लगी थी और 20 लोग ऐसे थे जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगाई थी।

उन्होंने बताया कि स्टडी में पाया गया कि वैक्सीन लगने के बाद अस्पताल जाने की नौबत 77% कम हो जाती है। ऑक्सीजन की जरूरत 95% कम हो जाती है। आईसीयू की जरूरत 94% कम हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
astrology