न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत में मॉडल शीतल की गला रेतकर निर्मम हत्या, हरियाणवी एल्बम की शूटिंग के दौरान हुआ खौफनाक कांड

हरियाणा के सोनीपत में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मॉडल शीतल की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव नहर से बरामद हुआ, पुलिस प्रेम प्रसंग और पेशेवर रंजिश जैसे कई पहलुओं से जांच कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 4:13:22

सोनीपत में मॉडल शीतल की गला रेतकर निर्मम हत्या, हरियाणवी एल्बम की शूटिंग के दौरान हुआ खौफनाक कांड

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। गांव खांडा से होकर गुजर रही रिलायंस नहर में एक युवती का शव बहता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो उसके गले पर धारदार हथियार के गहरे व बेहद क्रूर निशान पाए गए, जो इस बात का संकेत देते हैं कि हत्या को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया गया है।

प्रारंभिक जांच के बाद मृतका की पहचान पानीपत जिले के गांव खलीला माजरा निवासी शीतल के रूप में हुई है, जो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर मॉडल सक्रिय रूप से काम कर रही थी। शीतल कई एल्बम्स में नजर आ चुकी थी और हाल ही में एक नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनीपत और पानीपत पुलिस ने मिलकर जांच तेज़ कर दी है।

एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, 24 घंटे में मिली लाश

पुलिस के मुताबिक, शीतल हाल ही में पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। 15 जून, रविवार को शीतल अचानक लापता हो गई, जिसके बाद उसकी बहन ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन 16 जून की सुबह नहर से उसका शव मिलने की खबर ने परिवार को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने शीतल के परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करवाई।

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, कई एंगल से हो रही जांच

प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट हुआ है कि शीतल की गला रेतकर साजिशन हत्या की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और हत्या की वजह का पता लगाने के लिए कई संभावित पहलुओं से गहन जांच शुरू कर दी है।

एसीपी अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या को लेकर कई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, जैसे प्रेम प्रसंग, प्रोफेशनल रंजिश या निजी विवाद। उन्होंने कहा कि शव को जिस नहर से बरामद किया गया है, वह खरखौदा थाना क्षेत्र में आती है और युवती की पहचान पहले ही दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से मेल खाती है।

कॉल डिटेल और लोकेशन से ढूंढे जाएंगे सुराग

पुलिस इस जघन्य अपराध को लेकर बेहद गंभीर है और पानीपत पुलिस के सहयोग से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस परिजनों और करीबी दोस्तों से पूछताछ कर रही है और शीतल के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) व लोकेशन हिस्ट्री खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार वह किसके संपर्क में थी।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के चलते पुलिस इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस यह जानना चाहती है कि क्या उसकी किसी के साथ पेशेवर या व्यक्तिगत स्तर पर कोई अनबन थी।

महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर खड़े हुए गंभीर सवाल

यह घटना न सिर्फ पुलिस प्रशासन बल्कि पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ा रही है। एक उभरती हुई कलाकार की इस तरह की क्रूर हत्या ने समाज और प्रशासन दोनों के लिए कई सवाल छोड़ दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत