न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 41 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 578 लोगों ने गंवाई जान; केरल में सबसे ज्यादा 15637 केस आए

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने जानकारी दी है कि देश में अब तक 43 करोड़ 80 लाख 11 हजार 958 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वहीं, 14 जुलाई को 19 लाख 43 हजार 488 सैंपल जांचे गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 July 2021 10:25:55

Corona Update:  देश में पिछले 24 घंटों में 41 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 578 लोगों ने गंवाई जान; केरल में सबसे ज्यादा 15637 केस आए

देश में कोरोना केस एक बार फिर बढ़े है। पिछले 24 घंटे में 41,755 नए मरीजों की पहचान हुई और 39,289 ठीक हुए। 578 संक्रमितों ने जान गंवाई। 7 दिन बाद नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 मरीजों की पहचान हुई थी और 44,529 ठीक हुए थे। बीते दिन एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,875 की बढ़ोतरी हुई है। देश में एक्टिव मरीज यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4.26 लाख है।

रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हो गया

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हो गया है, वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.15% पर है। लगातार 24 दिनों से डेली पॉजिटिविटी रेट 3% से कम बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,97,058 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39,13,40,491 पर पहुंच गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने जानकारी दी है कि देश में अब तक 43 करोड़ 80 लाख 11 हजार 958 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वहीं, 14 जुलाई को 19 लाख 43 हजार 488 सैंपल जांचे गए थे।

केरल में बीते दिन 15,637 लोग संक्रमित पाए गए। 12,974 लोग ठीक हुए और 128 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 31.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,938 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.17 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में बीते दिन 8,602 लोग संक्रमित पाए गए। 6,067 लोग ठीक हुए और 170 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.68 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.26 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.06 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका गुरुवार से पूरे मुंबई शहर में गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीन देने की शुरुआत करेगी। कोविड एक्सपर्ट्स टास्क फोर्स की सिफारिशों के बाद यह फैसला लिया गया है। खबर है कि बीएमसी मुंबई में 35 केंद्रों की शुरुआत करेगी, जिनमें गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 252 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 370 लोग ठीक हुए और चार की मौत हुई। अब तक 9.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,486 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,028 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 83 लोग संक्रमित पाए गए। 134 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,704 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,428 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 77 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 71 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,021 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 688 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 90 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,947 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 558 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 71 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,074 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 801 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 11 नए मामले सामने आए और 19 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,508 लोगों की मौत हो गई। 271 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

मिज़ोरम में बीते दिन 581 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 25,751 है, जिसमें 5,373 एक्टिव मामले, 20,262 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 116 मौतें शामिल हैं।

असम में बीते दिन 2,046 नए कोरोना मामले सामने आए, 2,655 ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

इस गर्मी अपनाएं यह खास स्किनकेयर रूटीन, पाएं मुलायम और ग्लोइंग त्वचा

इस गर्मी अपनाएं यह खास स्किनकेयर रूटीन, पाएं मुलायम और ग्लोइंग त्वचा

  • गर्मी से स्किन ऑयली, डल और टैन हो सकती है
  • सही स्किन केयर रूटीन से पिंपल्स और सनबर्न से बचा जा सकता है
  • त्वचा की सफाई, हाइड्रेशन और सनस्क्रीन से स्किन ग्लोइंग रहती है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?