न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका और राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत, अमित शाह से मिले गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और औऱ उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिल गई है। यूपी के गृह विभाग के मुताबिक राहुल, प्रियंका के अलावा तीन दूसरे नेताओं को भी लखीमपुर खीरी जाने की परमिशन मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 3:17:48

प्रियंका और राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत, अमित शाह से मिले गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और औऱ उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिल गई है। यूपी के गृह विभाग के मुताबिक राहुल, प्रियंका के अलावा तीन दूसरे नेताओं को भी लखीमपुर खीरी जाने की परमिशन मिली है। इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी जब लखीमपुर खीरी जा रही थीं तो उन्हें सीतापुर के हरगांव में रोक लिया गया था। उन्हें तभी से सीतापुर पुलिस लाइन में हिरासत में रखा गया है। राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से लखनऊ रवाना हुए थे। उन्हें एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रोका गया था, बाद में उन्हें लखनऊ के लिए विमान में बैठने की इजाजत दे गई थी।

प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को कुचलने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। किसानों के लिए न्याय की आवाजों को भाजपा सरकार कैद कर रही है, लेकिन हम न्याय की आवाज दबने नहीं देंगे।

राहुल गांधी ने बुधवार सुबह प्रेस कान्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला था। राहुल ने कहा था कि हिन्दुस्तान के किसानों पर हमला हो रहा है। उन्हें गाड़ी से कुचला जा रहा है। लेकिन हमें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा था कि किसी को भी लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने की घटना की सच्चाई किसी को पता नही हैं। हम वहां जाकर जमीनी हकीकत जानना चाहते हैं।

खबरों के मुताबिक, यूपी सरकार ने आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को भी लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। इससे पहले यूपी पुलिस को चकमा देकर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का एक दल पीड़ित परिवारों से मिला था।

uttar pradesh,lakhimpur kheri,congress,rahul gandhi,priyanka gandhi,farmers protest

अमित शाह ने अजय मिश्र से मुलाकात की

उधर, लखीमपुर खीरी में हिंसा की घटना को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र से मुलाकात की है।

बता दें मिश्र के बेटे आशीष पर लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप है और विपक्ष मांग कर रहा है कि अजय मिश्र को मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए। किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है।

दिल्ली पहुंचे अजय मिश्र से पत्रकारों ने जब सवाल किए कि विपक्ष आपका इस्तीफा मांग रहा है, तो वे बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अजय मिश्र से इस्तीफा नहीं लिया जाएगा। वहीं सूत्रों का कहना है कि उनके बेटे आशीष की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आशीष मिश्रा ने किसानों पर फायरिंग भी की है। किसानों द्वारा दर्ज FIR में कहा गया है कि मंत्री के बेटे की गाड़ी ने "सड़क के दोनों ओर" किसानों को कुचल दिया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में लुढ़क गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। प्राथमिकी में कहा गया है कि इसके बाद मंत्री का बेटा, गाड़ी से उतर गया और अपनी बंदूक से फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत में भाग गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात